आगरालीक्स…आगरा से हो चुकी है मानसून की विदाई. कुछ ही दिन में बदलता दिखेगा मौसम. जानें आज कितना रहा तापमान और अब कितने हैं बारिश के आसार
आगरा से मानसून की विदाई हो चुकी है. इस बार मानसून में मेघ आगरा में खूब बरसे. इतना बरसे कि आगरा को तरबतर कर दिया. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में इस बार सामान्य से 60 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई जबकि सितंबर में यह औसत से तीन गुना अधिक बरसे. पिछले कुछ सालों में देखा जाए तो इस बार आगरा में अच्छी बारिश हुई लेकिन सितंबर में हुई बारिश ने किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है.
मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही मौसम में परिवर्तन आना शुरू हो जाएगा. 15 अक्टूबर के बाद से गुलाबी सर्दी महसूस होने लगेगी. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कर्मी दर्ज की जाएगी.
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार आगरा में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा जिसके कारण तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी लेकिन 15 अक्टूबर के बाद से मौसम में सर्द अहसास होना शुरू हो जाएगा. फिलहाल आगरा में बारिश के कोई आसार नहीं हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 29/09/24) 34.7
Departure from Normal(oC) 0.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 29/09/24) 25.2
Departure from Normal(oC) 1.9