आगरालीक्स…Agra News : आगरा में 34 साल बाद वक्फ संपत्तियों का सर्वे होगा, गजट के अनुसार, आगरा में 1751 संपत्ति सुन्नी और 52 शिया बोर्ड की हैं। ( Agra News : 1803 Waqf Property in Agra, Survey start )
वक्फ संपत्तियों का सर्वे कराया जा रहा है। आगरा में 1989 में गजट प्रकाशन से पूर्व वक्र्फ संपत्तियों का सर्वे कराया गया है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नीलिमा सिंह का कहना है कि आगरा में 1989 में कराए गए सर्वे के अनुसार, 1751 संपत्ति सुन्नी और 52 संपत्ति शिया बोर्ड की हैं।
एक महीने में सर्वे कराकर शासन को रिपोर्ट भेज दरी जाएगी। सर्वे में चिन्हित किया जाएगा वक्फ संपत्तियों पर हुआ कब्जा राजस्व विभाग के सर्वे में वक्फ संपत्तियों पर किए गए कब्जा, अवैध तरीके से कब्जाई गई संपत्तियों को भी चिन्हित किया जाएगा। इसके लिए काम चल रहा है।