आगरालीक्स …Agra News : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज सहित छह मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस औरब बीडीएस की 82 सीटें खाली रह गई हैं। पांच अक्टूबर तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। ( UP NEET UG Counselling 2nd Round : 82 seats of MBBS & BDS vacant in SNMC, Agra Nodal Center)
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 200 सीटें हैं, इसमें से यूपी कोटे की 167 सीटें हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज में एसएन सहित छह मेडिकल कॉलेजों के लिए नोडल केंद्र बनाया गया है। 900 अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया था, एसएन में अभी तक 740 अभ्यर्थी प्रवेश ले चुके हैं। एसएन की 167 सीटों में से 160 सीटों पर अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है और सात सीटें अभी खाली हैं। दूसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद अभी 82 सीटें खाली हैं और पांच अक्टूबर तक एसएन में बनाए गए नोडल केंद्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश लिए जाएंगे।
एमबीबीएस की सीटें
एसएन मेडिकल कालेज -200
एफएच मेडिकल कालेज, टूंडला -150
केडी मेडिकल कालेज, मथुरा -150
केएम मेडिकल कालेज, मथुरा -150
केएस मेडिकल कालेज, मथुरा -150
केडी डेंटल कालेज, मथुरा -100