आगरालीक्स…आगरा में सर्दी बढ़ी, शहर की अपेक्षा देहात क्षेत्रों में गलनभरी सर्दी अधिक. कोहरा भी छा रहा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट
आगरा में सर्दी बढ़ने लगी है. शहरी क्षेत्र में दोपहर के समय भले ही सर्दी का अहसास कम हो लेकिन देहात क्षेत्रों में गलनभरी सर्दी हो रही है. सुबह के समय कोहरा भी छा रहा है. अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी कमी आने लगी है.
आईएमडी के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 26/11/26) 28.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 26/11/26) 11.0
Departure from Normal(oC) -1.0