आगरालीक्स…शारदा वर्ल्ड स्कूल के फिएस्टा में स्टूडेंट्स ने बिखेरा रंग. रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
शारदा वर्ल्ड स्कूल, कीठम में एक भव्य फिएस्टा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग एवं आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के मुख्यातिथि के रूप में विद्यालय प्रमुख प्रशान्त गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, विद्यालय सलाहकार गरिमा यादव एवं विद्यालय प्रबंधक गौरव सोनभद्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा ‘दुर्गा कविता’ की मनमोहक प्रस्तुति से हुई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद बैंड परफॉर्मेंस और इंस्ट्रूमेंट एंड सिंगिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो विद्यालय के संगीत शिक्षकों के निर्देशन में बहुत ही प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया। जिसमें दैविक बंसल, अंश अग्रवाल, समर्थ गौड़, जय गौड़, आरुष सेठी, कबीर खान, तेजस और संगीत वाद्य शिक्षक ने विभिन्न वाद्य यंत्र कुशलता से प्रस्तुत किया। शारदा वर्ल्ड स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी अपनी मनमोहक म्यूजिक परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया।
विद्यालय के बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान के अद्भुत प्रयोगों की प्रस्तुतियां देकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इसके अलावा, विद्यालय के संगीत शिक्षकों की प्रस्तुति पर विद्यालय तालियों से गूंज उठा। कैंब्रिज के छात्र-छात्राओं ने वीरता, मित्रता, और नैतिक मूल्यों पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिससे सभी को प्रेरणादायक संदेश मिला। साथ ही नुक्कड़ नाटक (मेम) की प्रस्तुति ने भारत की प्रगति को शानदार ढंग से दर्शाया। इसके पश्चात कैंब्रिज विद्यार्थियों द्वारा कविता गायन किया गया, जिसने माहौल को और जीवंत बना दिया। कार्यक्रम को और भी रोचक बनाने के लिए मैजिक शो का आयोजन किया गया, विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और तालियों से शो की सराहना की। जिसके पश्चात विद्यालय हॉस्टलर्स ने मल्हार गीत पर बहुत ही भव्य नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा, आर्ट एंड क्राफ्ट स्टॉल पर बच्चों और शिक्षकों ने अपने सुंदर और रचनात्मक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया।
कुकिंग विदाउट फायर में भेलपुरी, कॉर्नफ्लैक्स चाट, कुकीज़ और कॉर्न चाट जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया गया, जिसका सभी ने भरपूर लुत्फ उठाया। पॉटरी ऑन व्हील के तहत बच्चों और उनके अभिभावकों ने हाथ से मिट्टी की कलाकृतियाँ बनाना सीखा, जो फिएस्टा का एक विशेष आकर्षण रहा। अन्य स्टॉल में बबल बॉस्केट, गोल्डन क्रस्ट, हैंडमेड टैटू कार्नर, कैंडल क्राफ्ट कार्नर, इंकेड इम्प्रेशन, रूट एंड शूट तथा हैंडमेड हैवन आदि थे। एडवेंचर जोन में पतंग उड़ाना, ज़िप लाइन, रॉक क्लाइम्बिंग आदि को भी सम्मिलित किया गया था, कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं दिव्या सिंह, गौरी चौधरी, अभ्युदय सिंह, आनिका शर्मा, महिका कुलश्रेष्ठ, तेजस अग्रवाल, युवराज और सलोनी विद्यालय शिक्षिका सिमरा सईद एवं दिशा चोपड़ा के निर्देशन में कुशलता से किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ० शिवकुमार तिवारी, विद्यालय कैम्ब्रिज प्रधानाचार्या आर खुराना, विद्यालय उप-प्रधानाचार्या नीना राठौर, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। फिएस्टा के इस आयोजन ने विद्यालय के छात्रों की रचनात्मकता, कला और विज्ञान के प्रति उनके उत्साह को दर्शाया, जिससे सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।