आगरालीक्स… आगरा की जेल में निरुदृध् बंदी डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के साथ सजा काट रहे हैं, आईएमए, आगरा द्वारा गुरुवार को जिला जेल में लगाए गए शिविर में अधिकांश बंदी मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर से पीडित मिले। शिविर में 590 पुरुष व 30 महिला कैदियों का स्वास्त्य परीक्षण किया गया।
आगरा आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएस कपूर ने बताया कि शिवर गुरुवार को सुबह 8.30 बजे से 12 बजे तक चला, जिसमें कुल 620 कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सबसे अधिक मरीज डायबिटीज व ब्लड प्रेशर (बीपी) की समस्या के थे। शिविर में कैदियों की डायबिटीज भी जांची गई। आंखों की रोशनी कम होने के कारण कम दिखाई देने में समस्या महसूस होने वाले मरीजों की आंखें जांचकर नम्बर दिए गए। इसके साथ त्वचा में इनफेक्शन, जोड़ों का दर्द, दांतों की समस्या के भी मरीज थे। डॉ. आरएस कपूर ने बताया कि चश्में के नम्बर देने के बाद मरीजों के चश्में भी जल्दी बनवाए जाएंगे। परीक्षण करने वाले डॉक्टरों में आईएमए सचिव डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. वाईबी अग्रवाल, डॉ. एसके कालरा, डॉ. पूनम अग्रवाल, डॉ. रंजू अग्रवाल, डॉ. डीपी शर्मा, डॉ. बीपी बघेल, डॉ. सीमा सडाना, डॉ. निखिल गुप्ता आदि थे।