आगरालीक्स…आगरा में शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी में कीजिए ताजमहल का दीदार. 15 से 19 अक्टूबर तक रात्रि दीदार के लिए स्लॉट हो रहे बुक.
शरद पूर्णिमा को लेकर यूं तो हर ओर उत्साह है लेकिन शरद पूर्णिमा पर जब धवल चांदनी ताजमहल पर पड़ती है तो उसकी सुंदरता में और निखार आ जाता है. यही कारण है कि शरद पूर्णिमा को लेकर हर बार की तरह इस बार भी 5 दिन रात्रि दीदार पर्यटकों को कराए जाएंगे. 15 से 19 अक्टूबर के लिए स्लॉट बुक हो रहे हैं जो कि धीरे—धीरे फुल भी हो गए हैं.
शरद पूर्णिमा पर ताजमहल पर नजर आने वाली चमकी का क्रेज पर्यटकों को हमेशा से रहता है. शरद पूर्णिमा में रात्रि दीदार रात 8 बजे से 12 बजे तक आधा—आधा घंटे के स्लॉट में पर्यटकों को कराया जाएगा. हर स्लॉट में 50 पर्यटक ही जा सकेंगे. एक दिन में अधिकतम 400 पर्यटक की रात्रि दीदार कर सकते हैं.इसकी बुकिंग आनलाइन ताजमहल की साइट पर जाकर कर सकते हैं.