आगरालीक्स…आगरा में पैरों के दर्द, घुटनों के दर्द, बढ़ते वजन और स्लिप डिस्क जैसी बीमारी से ग्रसित महिलाओं ने डांडिया खेला. एक महीने तक की प्रैक्टिस और फिर मचाया धमाल..देखें वीडियो
जिस उम्र में आकर महिलाएं अपने आप को बुजुर्ग समझने लगती हैं, कुछ महिलाएं अपने घुटनों के दर्द से परेशान होकर बंद कमरे तक अपने आप को सीमित लेती हैं, ऐसी महिलाओं को प्रशांत हेल्थ पॉइंट एंड फिजियोथैरेपी सेंटर के द्वारा अवार्ड प्रोग्राम एवं डांडिया कार्यक्रम का आयोजन दीपावली के उपलक्ष में रखा गया।
इस कार्यक्रम में डायरेक्टर डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में 70 परसेंट वह महिलाएं हैं जो घुटने के दर्द से परेशान हैं, स्लिप डिस्क बीमारी से ग्रसित है, जिनके घुटनों का ऑपरेशन डॉक्टर ने बता दिया है। कुछ महिलाएं अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। ऐसी महिलाओं को इस कार्यक्रम में हमने आमंत्रित किया। जो घर से निकलकर लोगों से मिले और अपने आप को पहचाने। डांडिया कार्यक्रम की तैयारी पिछले एक महीने से प्रशांत हेल्थ प्वाइंट के द्वारा कराई जा रही थी।
डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं ने एक साथ डांडिया नृत्य किया. सभी को अवार्ड फंक्शन में रिज़ल्ट के हिसाब से अवार्ड दिए गए. लकी ड्रॉ जीतने वाले को गिफ्ट दिए गए। कार्यक्रम में रश्मिगुप्ता, निधि, उषा, एकता गोयल, पूर्वी जैन, कांता माहेश्वरी, राधिका कपूर, मोना, शिल्पी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।