Sunday , 21 June 2026
Home आगरा Agra News : 50% Patient suffer from post TB lung disease#Agra
आगरा

Agra News : 50% Patient suffer from post TB lung disease#Agra

234

आगरालीक्स… टीबी के मरीज ठीक होने के बाद भी बीमार हैं, एसएन के डॉक्टर की स्टडी में खुलासा। ( Agra News : 50% Patient suffer from post TB lung disease)
सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज, आगरा के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश क्षय रोग उन्मूलन स्टेट टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह को क्षय रोगियों के चिकित्सा में अनुसंधान एवं प्रशिक्षण के लिए ट्यूबरकुलोसिस एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएआई) द्वारा वर्ष 2024 का चिकित्सा के क्षेत्र में मिलने वाला अति प्रातिष्ठित डा. ओए शर्मा ओरेशन अवॉर्ड प्रदान किया गया है।


यह सम्मान उन्हें जयपुर में क्षय और वक्ष रोगों पर 79 वें राष्ट्रीय सम्मेलन, “नैटकॉन 2024” के दौरान दिया गया। आगरा तथा एसएन मेडिकल कॉलेज को गौरवान्वित करते हुए डॉ. सिंह ने टीबी की बीमारी ठीक होने के बाद भी मरीज़ों के जीवन में होने वाले दुष्प्रभावों पर किए गए अनुसंधानों को अपने व्याख्यान के शीर्षक “पोस्ट-ट्यूबरकुलोसिस लंग डिजीज: द अनफिनिश्ड बैटल अगेंस्ट टीबी” द्वार देश के विभिन्न राज्यो से आये वैज्ञानिकों एवं चिकित्सकों के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रमाणों के साथ बताया कि इलाज के पूर्ण होने के बाद भी लगभग 50 प्रतिशत क्षय रोगी जीवनपर्यंत रोग के कारण अंगों में होने वाली विकृतियों से पीड़ित रहते हैं।

विश्व भर में इस समय लगभग 15 करोड़ लोग टीबी सर्वाइवर है अर्थात् क्षय रोग सही होने के बाद जीवित है। जिनमें से आधे से अधिक टीबी उपरांत होने वाली बीमारियों से जूझ रहे है।देश तथा विदेशों के क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रमों में केवल क्षय रोगियों के कीटाणु मुक्त होने पर ही उपचार केंद्रित रहता है लेकिन पोस्ट टीबी रोगों पर कोई ठोस दिशा निर्देश नहीं हैं । डॉ. सिंह ने बताया कि इन रोगियों में मृत्यु होने की संभावना भी सामान्य लोगो की अपेक्षा तीन गुना अधिक होती है। अभी तक ऐसी कोई औषधि या तकनीक ज्ञात नहीं है जो क्षय रोग के बाद होने वाले दुष्प्रभावों को रोक सके ऐसे में टीबी संक्रमण और रोग से बचाव ही सर्वोत्तम बचाव उपलब्ध है। डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पल्मोनरी रिहेबिलिटेशन कार्यक्रम ऐसे रोगियों के उपचार का विश्वसनीय उपाय है जिसे एसएन के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में ऐसे रोगियों पर विभाग में किए कि शोध द्वारा भी देखा गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: The temperature in Agra remained at 40 degrees Celsius today as well…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा. गर्मी नहीं हो...

आगरा

Agra Live News: 8 inspiring fathers from Agra received the Best Father Award 2026…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के 8 प्रेरणादायी पिताओं को मिला बेस्ट फादर अवार्ड 2026. इनमें...

आगरा

Agra Live News: A wonderful confluence of Yoga, spiritual practice, and health at DEI, Agra on International Yoga Day…#agranews

आगरालीक्स….आगरा के डीईआई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, साधना और स्वास्थ्य...

आगरा

Agra Live News: Rotary Club Agra Grace shared information about Arhatic Yoga on World Yoga Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विश्व योग दिवस पर रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ने अरहाटिक...

error: Content is protected !!