आगरालीक्स…आगरा के उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल ने 14वें साल में किया प्रवेश, मनाया जश्न. मरीजों की सेवा और समर्पण भाव का दिया मंत्र
समर्पण और सेवा भाव के प्रतीक उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल ने अपनी स्थापना के 13 साल पूरे कर लिए। रविवार को स्थापना दिवस मनाया गया। अस्पताल प्रशासन ने जहां सभी को मरीजों की सेवा और समर्पण भाव का मंत्र दिया, वहीं चिकित्सकीय स्टाफ ने लोगों को तत्पर सेवाएं देने का संकल्प लिया।
उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के एमडी डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि अस्पताल की नींव मरीजों की भलाई के लिए रखी गई थी। इससे कभी समझौता नहीं किया। 13 साल के सफर में मरीजों के परिजन बनकर उनकी सेवा और इलाज करना ही प्राथमिकता रही है। उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल आगरा मंडल ही नहीं, प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में से एक है जहां अब तक लाखों मरीजों का इलाज किया जा चुका है।

मल्होत्रा नर्सिंग होम की शुरुआत
उन्होंने बताया कि 1957 में दादा रायबहादुर डॉक्टर एसएन मल्होत्रा के रिटायर होने के बाद भरतपुर में मल्होत्रा नर्सिंग होम स्थापित किया गया। दो साल बाद 1959 में पापा डाॅक्टर आरएम मल्होत्रा ने डाॅक्टर प्रभा मल्होत्रा और अपने पिता डाॅक्टर एसएन मल्होत्रा के साथ 1959 में आगरा को अपनी कर्मभूमि के रूप में चुना। एमजी रोड पर कोठी खरीदी। यहां मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खोला। नाम दिया मल्होत्रा नर्सिंग होम। यह उत्तर प्रदेश का पहला निजी नर्सिंग होम था।
2012 में रेनबो हॉस्पिटल की स्थापना की गई। अस्पताल की पहचान सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में हुई। 2021 में उजाला सिग्नस हेल्थकेयर और रेनबो हॉस्पिटल के बीच बेहतर सुविधाएं और रियायती दर पर उपचार की प्रतिबद्धता के साथ दोनों में करार हुआ। साथ ही अस्पताल को नया नाम मिला उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल। डाॅक्टर मल्होत्रा ने बताया कि दादा एसएन मल्होत्रा के जन्मदिन को अस्पताल की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर रेनबो आईवीएफ की एमडी जयदीप मल्होत्रा, आईवीएफ विशेष डाॅक्टर निहारिका मल्होत्रा, एंब्रॉलजिस्ट डॉक्टर केशव मल्होत्रा, प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉक्टर आरसी मिश्रा, डाक्टर शरद गुप्ता, डाॅक्टर विनेश जैन, पुनीत गुप्ता, सिद्धार्थ दुबे, विशाल गुप्ता, विनय मित्तल, मानवेंद्र चौहान, राहुल देव शर्मा, वंदना कालरा, रीजनल बिजनेस हेड दिव्य प्रशांत बजाज, महाप्रबंधक राकेश आहूजा, बिजनेस डेवलेपमेंट हेड तरुण मैनी आदि उपस्थित थे।