आगरालीक्स…आगरा में दिन में गर्मी और सुबह रात को हल्की सर्दी. दिवाली बाद तेजी से बदलेगा मौसम. जानें आज का तापमान
आगरा में मौसम बदल रहा है. दिन में एक ओर जहां तेज धूप निकल रही है तो वहीं रात के समय और सुबह को हल्की सर्दी महसूस हो रही है. इसके कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान जहां 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में फिलहाल दीपावली तक ऐसा ही मौसम रहेगा लेकिन दीपावली के बाद तेजी से मौसम में बदलाव आएगा. दिन और रात के तापमान में एकसाथ कमी होगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 28/10/24) 33.6
Departure from Normal(oC) 1.3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 28/10/24) 20.9
Departure from Normal(oC) 0