आगरालीक्स…आगरा के गुरुद्वारे अलौकिक रोशनी से सजे. गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा…
सिक्खों के प्रथम गुरु जिन्होंने जाति पाति का भेद मिटाया और सिक्ख धर्म की स्थापना की, ऐसे गुरु गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व 15 नवंबर को देश और विदेश में बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाएगा। आगरा के गुरुद्वारों में भी अलौकिक सजावट की गई है। समन्वयक बंटी ग्रोवर ने बताया कि 15 नवंबर को प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा माई थान पर सुबह 7 बजे दोपहर 3.00 बजे तक होगा।
इसमें विशेष रूप से भाई मक्खन सिंह जी ऑस्ट्रेलिया वाले ,भाई जसपाल सिंह अखंड कीर्तनी जत्था,ज्ञानी कुलविंदर सिंह,ज्ञानी ओंकार सिंह,भाई बिजेंद्र सिंह,भाई मेजर सिंह स्त्री सिंह सभा गुरुद्वारा माईथान अपने कथा और कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। गुरुद्वारा माईथान के प्रधान कंवल दीप सिंह एवं मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने सभी गुरु नानक नाम लेवा संगत को भाग लेने की अपील की।