Tuesday , 21 April 2026
Home हेल्थ Agra News: On World Diabetes Day, doctors made people aware by taking out rallies and organizing camps…#agranews
हेल्थ

Agra News: On World Diabetes Day, doctors made people aware by taking out rallies and organizing camps…#agranews

126

आगरालीक्स…डायबिटीज एक बारात जैसी है जो अपने साथ कई और बाराती जैसे उच्च रक्तचाप, लिवर डिजीज, आंखों, किडनी की अन्य परेशानियां लेकर आती है..डायबिटीज डे पर एक साथ बोले डॉक्टर्स—मधुमेह से लड़ना है, रोज़ व्यायाम करना है! मीठा कम खाना है, डायबिटीज को हराना है…

आज डायबिटीज दिवस पर जोनल पार्क, शास्त्रीपुरम में सिकंदरा बदला डॉक्टर्स एसोसिएशन के चिकित्सकों ने लगाया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया. आईएमए के अध्यक्ष निर्वाचित डा पंकज नगायच ने बताया कि आज पूरे शहर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कई पार्कों एवं हॉस्पिटल्स में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत कैंप लगाया गया। आईएमए उपाध्यक्ष डा योगेश सिंघल ने कहा कि sbda, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की रीजनल ब्रांच है और यहां पार्क में सभी को मीठा कम खाने के लिए एवं वजन घटाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव डा मुकेश चौधरी ने कहा कि इंडिया डायबिटीज की राजधानी बनता जा रहा है। नियमित व्यायाम एवं दवाइयां ही इसका इलाज प्रभावी कर सकती हैं।आईएमए उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ सीमा सिंह ने चार्ट्स के माध्यम से समझाया कि डायबिटीज एक बारात जैसी है जो अपने साथ कई और बाराती जैसे उच्च रक्तचाप, लिवर डिजीज, आंखों, किडनी की अन्य परेशानियां लेकर आती है। वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डा संध्या जैन ने बताया कि खाली पेट और खाना खाने के डेढ़ से दो घंटे बाद की शुगर जांच के साथ Hba1c जांच भी अब बहुत महत्व पूर्ण है। इसके साथ लीवर की जांच भी होनी चाहिए।

स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ अर्चना सिंघल ने समझाया कि सभी सफेद चीजें जैसे चीनी,मैदा,नमक इत्यादि का अपने खाने में स्तिमाल कम कर देना चाहिए। डा बी एस बघेल ने कानों पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया।वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ निधि दीक्षित ने गर्भावस्था के दौरान डायबिटीज के होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।वरिष्ठ फिजिशियन डा अरुण चतुर्वेदी ने योग भगाएं रोग,पर बोलते हुए विभिन्न आसान जो डायबिटीज में कारगर हैं उनके बारे में बताया।डा विकास ने बताया कि कैसे अधिक शर्करा इन्फेक्शन के ठीक होने में देर करवाता है।स्त्री रोग विशेषज्ञ डा अंजना ने डायबिटीज के मरीजों को वजन नियंत्रित रखने के साथ खान पान मै विशेष ध्यान रखने के लिए कहा।डा हर्ष सक्सेना ने आंखों पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे मैं बताया।उन्होंने कहा कि कैसे आजकल बहुत तेजी से डायबिटिक रेटिनोपैथी के मरीज बढ़ रहे हैं। कोषाध्यक्ष डा अमित ने बताया कि धूम्रपान एवं नशाखोरी से लोगों को दूर रह कर,हेल्थी लाइफ स्टाइल अपनाना चाहिए।वैज्ञानिक सचिव डा ज्योति ने सभी का धन्यवाद देते हुए ,कहा कि sbda नियमित रूप से पब्लिक हेल्थ के कैंपस आयोजित करता रहेगा।डा रिचा एवं अन्य कई चिकित्सकों ने अपने विचार रखे।

निशुल्क ब्लड शुगर का कैंप भी संध्या पैथोलॉजी के सहयोग से लगाया गया। जोनल पार्क में अनेकों राहगीरों,सुबह टहलने वालों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां इन चिकित्सकों से डिस्कस की।शुगर,जेनेरिक दवाइयां,दवाइयों की कीमत,इंडियन यूरोपियन जनता के अलग अलग हेल्थ पैरामीटर्स,नकली दवाएं एवं खान पान जैसे विषय पर बहुत प्रश्न जनता ने रखे ,और इनका का निराकरण चिकित्सकों ने किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra Health News: Dental & Skin Makeup camp by Dr. Natasha Yadav today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आगरा में ‘कॉस्मोडेंट’ द्वारा आज विशाल डेंटल...

हेल्थ

Agra News: Successful Surgery of complicated CSF Rhinorrhea using Laparoscopic method at SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में डॉक्टरों का कमाल. 35 साल की महिला के...

हेल्थ

Agra News: Doctors at SN Medical College save the life of a 1.4 kg newborn…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में 1.4 किलो के बच्चे की हुई जटिल ‘गैस्ट्रोस्चिसिस’...

हेल्थ

Agra News: 202 Nursing Officers Receive Joining Letters for SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए 202 नर्सिंग आफिसर्स को मिला...

error: Content is protected !!