आगरालीक्स…आगरा के होराइजन कंपटीशन स्कूल में बाल दिवस पर झूमे बच्चे. डांस, कविता और एक्टिंग के साथ किया मनोरंजन तो कई गेम्स में दिखाया टैलेंट
होराइजन कंपटीशन स्कूल आगरा में बालदिवस के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक डॉ अंकुर काबरा, प्रिंसिपल गायत्री वासवानी एवं स्टूडेंट काउंसिल के द्वारा द्वीप प्रज्ववित कर की गई। इसके बाद विद्यालय के निदेशक डॉ. अंकुर काबरा ने सभी विद्यार्थियों को बालदिवस की शुभकामनाएं दी एवं जीवन में सदा खुश रहने और जीवन आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया एवं उनका उत्साह बढ़ाया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालय के निदेशक, प्रधानाचार्या एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपना अमूल्य योगदान दिया, जिसमें किसी ने शेरो-शायरी से बच्चों का मनोरंजन किया, तो किसी ने कविता किसी ने सोलो डांस किया तो किसी ने ग्रुप डांस किया। कुछ विद्यार्थियों ने भी डांस एवं एक्ट की प्रस्तुति देकर सभी का मनोरंजन किया। बच्चों के मनोरंजन के लिए उन्हें कई प्रकार के गेम भी खिलाए गए एवं सभी ने बहुत मजे किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या गायत्री वासवानी ने सभी बच्चों को खुश रहने का आशीर्वाद दिया एवं मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने सभी बच्चों एवं सभी शिक्षकों के साथ मिलकर केक कटिंग की और सभी बच्चों को उपहार दिए।

