Sunday , 21 June 2026
Home आगरा Agra News: Kirtan Darbar organized at Maithan Gurudwara on the occasion of Prakash Parv of Guru Nanakdev Ji in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Kirtan Darbar organized at Maithan Gurudwara on the occasion of Prakash Parv of Guru Nanakdev Ji in Agra…#agranews

314

आगरालीक्स… रब से बड़ा है उसका नाम और नाम से नामी को बस में किया जा सकता है…आगरा में गुरु नानकदेव जी के प्रकाश पर्व पर माईथान गुरुद्वारा में सजा कीर्तन दरबार.

बाबा आखे हाजिया सुब अमला बाजो दोनों रोई…शबद का गायन करते हुए भाई मक्खन सिंह ऑस्ट्रेलिया वाले पंथ ने कहा कि जब पंडित और काजी गुरु नानक देव जी के पास गए और पूछने लगे कि वह बताए की कौन सा धर्म अच्छा है तो गुरु नानक देव जी ने कहा कि जो धर्म अच्छे विचार शुभ गुण देता है वह उत्तम धर्म है। यह कीर्तन दरबार सिक्ख समाज की केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान पर आयोजित कीर्तन दरबार में व्यक्त किए।

अपने अगले शब्द में उन्होंने धन धन हमारे भाग घर आया पिर मेरा का गायन कर संगत को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि धरती की पुकार सुन कर आप निरंकार ने गुरु नानक के रूप में धरती पर अवतार लिया। उन्होंने इस शब्द के माध्यम से संगत को समझाया कि रब से बड़ा है उसका नाम और नाम से नामी को बस में किया जा सकता है। उन्होंने सभी जन समूह से गुरु नानक के उपदेशों पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह अखंड कीर्तनी जत्था के भाई जसपाल सिंह ने गुरबाणी का गायन किया। भाई मेजर सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा मधुनगर ने इस देही अंदर पंच चोर वसे, काम क्रोध लोभ मोह अहंकार का गायन कर संगत को प्रभू के चरणों से जोड़ा। भाई बिजेंद्र सिंह हजूरी रागी ने भी गुरबाणी का गायन कर संगत को निहाल किया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने सरबत के भले की अरदास की। प्रधान कंवल दीप सिंह ने एसीपी कोतवाली, एसएचओ कोतवाली, समन्वयक बंटी ग्रोवर, गुरमीत सिंह सेठी, जत्थेदार राजेंद्र सिंह इंदौरिया, परविंदर सिंह ग्रोवर, नरेंद्र सिंह लालिया एवं हरजीत अरोरा एडवोकेट को गुरु घर का सरोपा देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त परमात्मा सिंह, पाली सेठी,रशपाल सिंह, सविंदर सिंह, प्रवीण अरोरा, बाबा शेरी, डीपी सिंह आदि की उपस्थित उल्लेखनीय रही।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 21st June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: The divine play of Shri Krishna’s birth resonated during Srimad Bhagwat Katha…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के लॉयर्स कॉलोनी राधाकृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में...

आगरा

Agra Live News: A grand play based on the life of Dr. Hedgewar will be staged at Sursadan in Agra on Sunday…#agranews

आगरालीक्स…संडे को आगरा के सूरसदन में होगा डॉ. हेडगेवार के ऊपर महानाट्य....

आगरा

Agra Live News: Students of Dr. MPS Group of Institutions performed a flash mob dance 2.0 at Cosmos Mall…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कॉसमॉस मॉल में अचानक बजा सायरन और फ्लैश मॉब डान्स...

error: Content is protected !!