आगरालीक्स.. Agra News : आगरा मेट्रो के लिए यमुना पर 150 करोड़ रुपये से बन रहा पुल, वाटरवक्र्स चौराहे पर जीवनीमंडी की तरफ पुल, मेट्रो के ड्रोन व्यू का वीडियो देखिए। ( Agra News : Metro Bridge at Yamuna on Water works @ Rs 150 crore#Agra )
आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो बनेगी। इसका काम तेजी से शुरू हो चुका है। एमजी रोड पर एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक बनाया जाएगा।
16 किलोमीटर का कॉरिडोर, दो चरणों में होगा काम
आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 16 किलोमीटर का मेट्रो ट्रैक बनेगा। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज मैदान तक आगरा मेट्रो का काम शुरू हो चुका है। दूसरे चरण में आगरा कॉलेज मैदान से कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रैक बनाया जाएगा।
यमुना पर 150 करोड़ रुपये से पुल
आगरा मेट्रो के लिए यमुना पर पुल बनाया जा रहा है, इसके लिए मिटटी का परीक्षण किया गया। 150 करोड़ रुपये से वाटरवक्र्स चौराहे से जीवनी मंडी की तरफ 40 मीटर की दूरी पर यमुना पर मेट्रो पुल बनेगा। 18 महीने में मेट्रो पुल का काम पूरा होना है। वहीं , आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 2027 में मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
https://www.facebook.com/agrametroupmrc/videos/1003329398170355