आगरालीक्स…दुखद, आगरा में बुजुर्ग पति—पत्नी के शव मिले. दुकान में पति का तो कमरे में थी पत्नी की लाश…मौत का कारण भी दुखद
आगरा में रविवार सुबह दर्दनाक और दुखद खबर आई है. थाना शहागंज क्षेत्र में एक बजुर्ग पति पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. पति का शव दुकान में तो वहीं पत्नी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. दोनों बुजुर्ग थे. घटना से परिवार में कोहराम मच गया है. सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की जा रही है.
आर्थिक तंगी की आशंका
मामला सराय ख्वाजा चौकी क्षेत्र की बर्र वाली गली का है. यहां रहने वाले बुजुर्ग शेरू का शव दुकान में फंदे से लटका मिला तो वहीं उनकी पत्नी मुन्नी देवी का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या किए जाने का लग रहा है. पुलिस सभी पहलुआं पर जांच कर रही है.