Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Groom missing before marriage in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Groom missing before marriage in Agra…#agranews

297

आगरालीक्स…आगरा में शादी से पहले दूल्हा गायब. कल है लगुन—सगाई और 22 नवंबर को जानी है बारात. कहीं नहीं मिला तो घरवाले पहुंचे पुलिस थाने…

आगरा में एक दुल्हा के गायब होने की खबर आई है. थाना एत्माद्दौला में रहने वाले युवक की शादी 22 नवंबर को है. बारात बिचुपरी के कलवारी जानी है. कल 20 नवंबर को लगुन सगाई का कार्यक्रम है लेकिन इससे पहले ही दूल्हा बनने जा रहा युवक लापता हो गया है. परेशान परिजनों ने उसे काफी तलाशा लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस के पास पहुंचे हैं. पुलिस युवक की तलाश कर रही है.

27 साल के इस युवक का नाम अमित कुमार है जो कि एत्माद्दौला के मोती महल का रहने वाला है. अमित की शादी बिचपुरी के कलवारी मं रहने वलाी युवती से तय है. घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं. कल 20 नवंबर को लगुन सगाई का प्रोग्राम है और 20 नवंबर को बारात जानी है. लेकिन 17 नवंबर की शाम से अमित अचानक लापता हो गया है. परिजनों के अनुसार 17 नवंबर को वह अपने दोस्त को शादी का कार्ड देने के लिए छलेसर गया था. लेकिन कार्ड देने के बाद वह वापस नहीं लौटा है. जिस एक्टिवा से वो गयाथा वह भी लापता है. परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला. युवक का मोबाइल नंबर भी बंद जा रहा है.

परेशान परिजन पुलिस के पास पहुंचे हैं. पुलिस सर्विलासं की मदद से लोकेशन का पता लगाने का प्रयास कर रही है. इसके अअलावा अमित के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई है. छलेसर पर लगे एक ढाबे के सीसीटीवी में वह जाते हुए भी दिखाई दिया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!