Tuesday , 27 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Nagra Nigam’s drone will prevent mosquitoes from breeding in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Nagra Nigam’s drone will prevent mosquitoes from breeding in Agra…#agranews

345

आगरालीक्स…आगरा में मच्छरों को पनपने से रोकेगा नगर निगम का ड्रोन…निजी कंपनी ने काम भी कर दिया शुरू….जानें कैसे

नगर निगम ने मच्छरों से निपटने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल की योजना बनाई है। पायलेट प्रोजेक्ट के रुप में इस योजना पर एक निजी कंपनी ने काम भी प्रारंभ कर दिया है। तीन दिन तक चलने वाले पायलेट प्रोजेक्ट के नतीजे अगर नगर निगम के माफिक रहे तो कंपनी के साथ एंटी लार्वा और फोगिंग के लिए करार कर लिया जाएगा। विस्तृत क्षेत्रफल और संसाधनों की कमी के चलते नगर निगम ने मच्छरों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ड्रोन का उपयोग करने की योजना बनाई है। इस योजना पर काम भी प्रारंभ हो गया है। दो दिन से नगर के विभिन्न इलाकों में तालाबों, पार्कों ओर नालों पर ड्रोन की सहायता से फाॅगिंग और एंटी लार्वा का स्प्रे कराया जा रहा है।

पायलेट प्रोजक्ट पर काम कर रही सिनर्जी टेलीमेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि कंपनी ने प्रोजेक्ट पर अपना काम शुरु कर दिया है। पिछले दो दिनों में कंपनी बल्केश्वर स्थित शिवपुरी पार्क,शिवपुरी स्कूल पार्क, सेंट्रल पार्क आवास विकास,जोनल पार्क के अलावा पुष्पांजली आशियाना,शास्त्रीपुरम पार्क,जोनल आफिस, करकुंज मंटोला नाला,महावीर नाला,मंगलम अपार्टमेंट आदि स्थानों पर ड्रोन से एंटीलार्वा का स्प्रे और फाॅगिंग कराई जा चुकी है। इस दौरान करीब दस एकड़ का एरिया कवर किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस प्रकार का ड्रोन का उपयोग कृषि क्षेत्र में ही किया जाता था अब इसे मच्छरों पर नियंत्रण के दवाओं के स्प्रे करने के काम भी लाया जा रहा है। इसे दो आदमी आसानी से आॅपरेट कर लेते हैं। इसमें एक बार में पचास एम एल केमिकल का उपयोग ही होता है इसके टैंक की कैपिसिटी बीस लीटर की होती है।

इस संबंध में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि पायलेट प्रोजेक्ट के रुप में ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। अभी तक नगरीय क्षेत्रों में मैनपावर और वाहनों का उपयोग कर एंटी लार्वा का स्प्रे और फाॅगिंग कराई जाती थी। इसमें बहुत अधिक समय और मैनपावर के अलावा बहुत अधिक मात्रा में केमिकल का प्रयोग करना होता था। पहुंच से दूर वाले इलाकों में फाॅगिंग और एंटी लार्वा का स्प्रे करने में कठिनाइयां होती थीं। इससे जहां पूरे शहर को जल्द से जल्द कवर किया जा सकेगा वहीं समय और केमिकल की बचत भी होगी। कंपनी द्वारा कराये जा रहे कार्य पर अधिकारियों से माॅनीटरिंग कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

एंटी लारवा के लिए ड्रोन का उपयोग प्रदेश में पहली बार
आगरा नगर निगम प्रदेश में पहला ऐसा नगर निगम है जो एंटी लारवा ड्रोन के माध्यम से कर रहा है तथा देश में पहला नगर निगम है जो फागिंग को ड्रोन के माध्यम से करने की कोशिश कर रहा है

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: A woman died in an accident in Agra’s Kamla Nagar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में एक्सीडेंट में महिला की मौत. पति के...

टॉप न्यूज़

Agra News: Shri Hari appeared, adorned in pristine white attire. The Shri Jagannath Temple was illuminated by rows of lamps

आगरालीक्स…आगरा में धवल पोशाक में श्रीहरि ने दिए दर्शन. दीपों की श्रंखला...

टॉप न्यूज़

Agra News: A grand ‘Chhappan Bhog’ festival will be held in Govardhan on December 27 and 28…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की ओर से गोवर्धन के गुरु कार्ष्णि आश्रम में सजेगा भक्ति...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

error: Content is protected !!