आगरालीक्स…आगरा में न्यूनतम तापमान इस सीजन में पहली बार 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंंचा. दिन का तापमान अभी भी सामान्य…
आगरा में सर्दी तो महसूस हो रही है लेकिन अभी सुबह और रात के समय में ही. दिन में तेज धूप निकल रही है जिसके कारण सर्दी कम महसूस हो रही है. लोगों का कहना भी है कि दिसंबर माह की शुरुआत होने को है और कड़ाके की सर्दी अभी तक शुरू नहीं हुई है. हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिसंबर की शुरुआत से पहले ही आगरा में कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगा. न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी और कोहरा भी छाने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 28/11/24) 26.6
Departure from Normal(oC) -0.4
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 28/11/24) 11.8
Departure from Normal(oC) 1.3