Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: 15 soft shell turtles of endangered species were released into their natural habitat…#agranews
आगरा

Agra News: 15 soft shell turtles of endangered species were released into their natural habitat…#agranews

332

आगरालीक्स….आगरा की यमुना नदी में संकटग्रस्त प्रजातियों के 15 सॉफ्ट शेल कछुओं को छोड़ा गया प्राकृतवास में….

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग आदर्श कुमार ने अवगत कराया है कि यमुना नदी में कुल 15 Narrow Headed soft shell turtle सॉफ्ट शेल कछुओं को उनके प्राकृतवास में छोड़ दिया गया। इन कछुओं को संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण परियोजना के तहत कुकरेल घड़ियाल पुनर्वास केंद्र में रखा गया था। इन 15 कछुओं में से 10 कछुओं को उनके Survival और Dispersal की निगरानी के लिए टैग किया गया है।

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग ने यह भी बताया है कि यह यमुना नदी में इस गंभीर रूप से संकटग्रस्त कछुआ प्रजाति के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। टीएसए फाउंडेशन इंडिया से विशेषज्ञों की एक टीम इन कछुओं के Survival और Dispersal की निरंतर निगरानी अगले कुछ महीनों तक करेगी। डॉ शैलेन्द्र सिंह डायरेक्टर ने बताया कि भारत में कैप्टिविटी में जन्में Narrow Headed soft shell turtle मे रेडियो टैगिंग करके उनका मॉनिटरिंग भारत में पहली बार किया जाएगा इस शोध से हमें यह जानकारी होगी कि कैप्टिविटी में जन्में इस प्रजाति के कछुओं का नदियों में छोड़े जाने पर किस स्तर पर सर्वाइवल है। यह विमोचन कार्यक्रम लुप्त प्राय परियोजनाए लखनऊ और टीएसए फाउंडेशन इंडिया द्वारा आयोजित किया गया जिसमें आगरा सामाजिक वन विभाग का सहयोग भी प्राप्त था।

इस अवसर पर अरविन्द मिश्र उप प्रभागीय वनाधिकारी आगरा, कृपाशंकर क्षेत्रीय वन अधिकारीए बाईपुर, अनामिका सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी लुप्तप्राय परियोजना, लखनऊ व अधीनस्थ कर्मचारीगण व टी०एस०ए० की टीम आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!