Wednesday , 2 September 2026
Home यूपी न्यूज Shocking News: Youth accused in murder of wife and two daughters in Kasganj arrested with his girlfriend…#upnews
यूपी न्यूज

Shocking News: Youth accused in murder of wife and two daughters in Kasganj arrested with his girlfriend…#upnews

264

आगरालीक्स…उफ! निंदनीय और शर्मनाक. दरिंदे युवक ने पहले पत्नी और फिर दो बेटियों की हत्या कर दी…सिर्फ अपनी प्रेमिका के लिए….कासगंज में हत्याकांड का पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा…

यूपी के कासगंज से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पुलिस ने यहां एक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है. जिले के एक व्यक्ति ने सिर्फ अपनी प्रेमिका के लिए अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी. उसने तीनों की लाशों को अलग—अलग जगह फेंका. महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया. इसके बाद पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इस हत्याकांड में उसकी प्रेमिका ने भी उसका साथ दिया. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

जिले की रहने वाली एक महिला का शव पिछले माह 19 नवंबर को थाना ढोलना क्षेत्र के मारुपपुर रोड के किनारे मिला था. 5 दिसंबर को महिला के शव की शिनाख्त मूलरूप से उत्तराखंड के रुद्रपुर की आदर्श कॉलोनी में रहने वाली बबीता पुत्री राजकुमार के रूप में हुई. शिनाख्त के बाद बबीता के पिता ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए महिला बबीता के पति अभिषेक निवाीस नई बस्ती सहावर और उसकी प्रेमिका मुस्कान निवासी शांतापुरी कॉलोनी कासगंज को अरेस्ट किया.

पुलिस के अनुसार आरोपी पति अभिषेक और उसकी प्रेमिका मुस्कान ने बबीता की हत्या 18 नवंबर की रात को ही कर दी थी. पत्नी की हत्या करने के बाद उसकी लाश को तो ठिकाने लगा दिया था लेकिन अब बेटियां रोडा बन गई थीं. अगले दिन रात के समय दोनों बेटियों 11 साल की मानन्या और 7 साल की अनन्या को गाड़ी में घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया. उसके साथ उसकी प्रेमिका भी थी. यहां दोनों बेटियों का गला दबाकर हत्या कर शव को अलग—अलग स्थानों पर झाड़ियों में फेंक दिया. अब पुलिस को दोनों बेटियों के कंकाल बरामद हुए हैं.

प्रेमिका के लिए की हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपी पति अभिषेक ने बताया कि उसकी प्रेमिका मुस्कान के साथ उसके संबंध थे जिसके कारण पत्नी बबीता से आए दिन उसका विवाद होता था. इसलिए उसने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची. वह बबीता को कार से घुमाने ले गया. साथ में उसकी प्रेमिका मुस्कान भी थी. रास्ते में सूनसान जगह पर चाकू व ईंट पत्थर से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को मारूपपुर रोड पर सड़क किनारे फेंक दिया. इसके बाद बच्चियों की अगले दिन हत्या की क्योंकि उसे इस बात का डर था कि बच्चियां मामले का भंडाफोड़ कर सकती हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Trainer aircraft crashes in Kanpur; both pilots killed

यूपीलीक्स…कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश. दोनों पायलटों की मौत. टेक आफ के...

यूपी न्यूज

Haryanvi singer Ankit Balian shot dead in Shamli, UP.

यूपीलीक्स…शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या. जिम से बाहर निकलते...

यूपी न्यूज

Roadways bus travel will be free for women as well as their companions on Raksha Bandhan in UP

आगरालीक्स…रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री होगा रोडवेज का सफर. साथ में...

यूपी न्यूज

UP News: SBI officer in Lucknow kills wife and sister, then shoots himself….#lucknownews

यूपीलीक्स…सनसनीखेज, एसबीआई के अफसर ने बैंक मैनेजर पत्नी को बैंक के बाहर...

error: Content is protected !!