आगरालीक्स…गायत्री पब्लिक स्कूल में हमारी संस्कृति हमारी पहचान पर हुई संगीत सभा. प्रख्यात सरोद वादक उस्ताद अबीर हुसैन, तबला वादक जयंत सरकार ने संगीत के मर्म को समझाया
गायत्री पब्लिक स्कूल में हमारी संस्कृति हमारी पहचान श्रंखला के अंतर्गत SPIC MACAY के तत्वावधान में संगीत सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक प्रद्युम्न चतुर्वेदी, प्रधानाचार्या मोनिका सिंह ने विद्यालय की परम्परा का निर्वहन करते हुए अतिथि प्रख्यात सरोद वादक राजीव गांधी सदभावना पुरस्कार से विभूषित उस्ताद अबीर हुसैन, तबला वादक करामतुल्लाह स्मृति पुरस्कार से विभूषित जयंत सरकार एवं SPIC MACAY के क्षेत्रीय समन्वयक दीपक प्रहलाद अग्रवाल को गायत्री अभिषेक करते हुए उत्तरीय एवं श्रीफल भेंट किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि संगीत मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा है जो हमारी आत्मा को सुकून देता है विभिन्न क्षणों में भावनात्मक समर्थन प्रदान करता है। कार्यक्रम को अग्रसर करते हुए सरोद वादक उस्ताद अबीर हुसैन ने सरोद और तबला के माध्यम से छात्रों को संगीत के मर्म से अवगत करवाया और सरोद वादन के माध्यम से राग, देश सुनाया जिसके श्रवण मात्र से छात्र उसके सुर-ताल में खो गये सभी मंत्र-मुग्ध हो गये । प्रश्नोत्तरी काल में उस्ताद जी ने संगीत का सूक्ष्म विश्लेषण किया एवं छात्रों की संगीत सम्बधी शंकाओं का समाधान किया। सोनिया बघेल द्वारा मंच संचालन किया गया।