Friday , 4 September 2026
Home हेल्थ Agra News: Free gallstone and appendix operations at Shantived Institute of Medical Sciences from 26th December…#agranews
हेल्थ

Agra News: Free gallstone and appendix operations at Shantived Institute of Medical Sciences from 26th December…#agranews

322

आगरालीक्स…आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में होंगे निशुल्क पित्ताशय की पथरी और अपेंडिक्स के आपरेशन. 29वां शिविर 26 दिसंबर से. 25दिसंबर तक यहां होंगे रजिस्ट्रेशन

निस्वार्थ भाव से सेवा के पथ पर अग्रसित लॉयंस क्लब विशाल, लॉयंस क्लब विशाल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं डॉ दिव्या प्रकाश मेमोरियल ट्रस्ट एक बार फिर पित्ताशय की पथरी और अपेंडिक्स से संबंधित आपरेशन शिविर लगाने जा रहा है। जनहित के इस सेवा कार्य का पोस्टर विमोचन क्लब द्वारा गुरुवार को गुरु का ताल, सिकंदरा स्थित शांति वेद हॉस्पिटल में किया गया।  दीप प्रज्जवलन के साथ पोस्टर विमोचन समारोह का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष हेमेंद्र अग्रवाल ने बताया कि लॉयंस क्लब विशाल वृहद रूप से स्वास्थ्य सेवा कार्य में सदैव से अग्रसित रहता है। पित्ताशय की पथरी एवं अपेंडिक्स के आपरेशन निःशुल्क करवाने का प्रकल्प डॉ दिव्या प्रकाश मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से विगत 28 वर्षाें से अनवरत जारी है। इस वर्ष 29 वां आपरेशन शिविर लगाया जाएगा।

वरिष्ठ सदस्य अजय बंसल ने बताया कि हर वर्ष 100 से अधिक आपरेशन करवाए जाते हैं। एक दिन में 85 आपरेशन कर राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त करने वाले डॉ अजय प्रकाश अपनी टीम के साथ शिविर में आपरेशन करेंगे। शिविर संयोजक सुनील गुप्ता ने बताया 15 से 25 दिसंबर तक विजय नगर स्थित शांति वेद हॉस्पिटल में आपरेशन के रजिस्ट्रेशन होंगे। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अजय प्रकश ने बताया कि शिविर में होने वाले ऑपरेशन से पूर्व इस बात का ध्यान रखा जाता है कि मरीज की आयु 60 वर्ष से अधिक न हो और उसकी डायबिटीज और ब्लड प्रेशर नियंत्रण में हो। साथ ही मरीज के परिवार से एक बोतल रक्तदान जागरूकता के लिए करवाया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले, निर्धन असहाय लोगों तक चिकित्सा पहुंचाना शिविर का उद्देश्य है। शिविर में निःशुल्क जांच एवं दवा भी दी जाती हैं। खान पान और जीवनचर्या के कारण आज पित्ताशय की पथरी की समस्या बढ़ती जा रही है। विशेषकर महिलाएं इससे अधिक पीड़ित रहती हैं। पित्ताशय की पथरी के निदान का एकमात्र उपाय आपरेशन ही है। 

लेप्रोस्कॉपी सर्जन डॉ श्वेतांक प्रकाश ने कहा कि पथरी की समस्या को अनदेखा करना कैंसर के मुहाने पर भी पहुंचा सकता है। इसका आपरेशन दूरबीन विधि से बहुत आसानी और सफलता से किया जाता है। एक दिन बाद ही मरीज को छुट्टी दे दी जाती है।  पोस्टर विमोचन के अवसर पर डॉ ब्लॉसम, डॉ संजय प्रकाश सहित क्लब के सचिव सुनील बंसल, सुनील अग्रवाल, संतोष माहेश्वरी, विनय बंसल, अनूप गुप्ता, सीमा अग्रवाल, मीना बंसल, निशा गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Cigicon 2026 Agra: ENT specialists from across the country will gather to discuss modern medical technologies and treatment methods…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मूक—बधिर बच्चों में सुनने की क्षमता वृद्धि के लिए विशेषज्ञ...

हेल्थ

Agra Health News: Mother’s life saved using new technique at Agra’s SN Medical College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में नई तकनीक से बचाई एक मां...

हेल्थ

Agra News: Special honor for Dr. Dinshaw Pardiwala in “Advancements in Knee Arthroscopy”…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में घुटना एवं स्पोटर्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला को मिला...

हेल्थ

Agra News: Agra Surgeons Association provided CPR training to supporting staff…#agranews

आगरालीक्स…जिंदगी बचाने के लिए एक—एक मिनट कीमती . तत्काल सीपीआर देकर बचाई...

error: Content is protected !!