Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Grand Kalash Yatra will start in Agra on Saturday for Shri Ram Katha…#agranews
आगरा

Agra News: Grand Kalash Yatra will start in Agra on Saturday for Shri Ram Katha…#agranews

270

आगरालीक्स…आगरा में श्रीराम कथा के लिए निकलेगी भव्य कलश यात्रा. महिलाओं ने सजाए कलश, हाथों में रचाई मेहंदी

शनिवार को भव्य कलश यात्रा के लिए आज शुक्रवार को मंगल कलश सजाए। भक्ति भाव के साथ हाथों में राम नाम की मेहंदी रचाई। 15 दिसम्बर से सीता धाम (कोठी मीना बाजार) में प्रारम्भ होने जा रही श्रीराम कथा के तहत आज कथा स्थल पर मेहंदी उत्सव व कलश सज्जा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। 15 से 22 दिसम्बर तक प्रतिदिन संतश्री विजय कौशल जी महाराज के मुखारबिन्द से श्रीराम कथा की रसधारा बहेगी। 14 दिसम्बर को सुबह 9 बजे जयपुर हाउस स्थित चिन्ताहरण मंदिर से बैंड बाजों संग भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

मेहंदी उत्सव में श्याम नाम की मेहंदी लगाकर घूंघट में शर्माऊंगी…, हाथों में मेहंदी लगी सांवरे…, सावली सूरतिया पे बड़ो इतरावे…, चित्रकूट के घाट-घाट पर शबरी देखे बाट…, जैसे भजनों की भक्ति में हर भक्त डूबा था। मैं होली खेलन आई रे तुम कहां छुपे हो कान्हा… जैसे भजनों में भक्ति के साथ होली के रंग भी शामिल थे। सभी मंगल कलश श्रीफल, पुष्प, पीत वस्त्र व हल्दी की गांठ डालकर सजाए गए। भक्तिमय गीतों पर महिलाओं ने तृत्य भी किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रेखा अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, मधु, उषा गोयल, सुनीता फतेहपुरिया, ज्योति, सिंघम, ऋतु मित्तल, नीलू अग्रवाल, रेखा वर्मा, वंदना अग्रवाल, खुशबू, मंगलमय परिवार के महामंत्र राकेश अग्रवाल, अध्यक्ष घनश्यामदास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महावीर मंगल, मुख्य यजमान सलिल गोयल, ओपी गोयल, प्रशांत मित्तल, पीके भाई, मयंक अग्रवाल, उमेश श4मा, कृष्ण कुमार शर्मा, अशोक गर्ग, मुन्नालाल बंसल, विजय गोयल, निखिल गर्ग, सरजू बंसल आदि उपस्थित थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Live News: FSDA Seizes and Destroys 1,270 kg of Unhygienic Khoa in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में चल रही शादियों में सप्लाई के लिए आ...

आगरा

Agra Live News: Plaster falls from ceiling at University; employee sustains head injury requiring stitches…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के...

आगरा

Agra Live News: School Timing changed in Agra, School closed at 12:30 PM due to heatwaves…#agra

आगरालीक्स..आगरा में कॉन्वेंट स्कूलों का भी समय बदला. भीषण गर्मी को देखते...

आगरा

Agra Live News: Passengers of trains at Agra Fort Railway Station were provided with cold water…#agranews

आगरालीक्स…आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने के लिए जुटी...

error: Content is protected !!