Saturday , 20 June 2026
Home बिगलीक्स Video News: Finance worker robbed by showing fake pistol in Agra, one robber caught…#agranews
बिगलीक्स

Video News: Finance worker robbed by showing fake pistol in Agra, one robber caught…#agranews

228

आगरालीक्स…आगरा में नकली पिस्टल दिखाकर दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी को लूटा, एक लुटेरे को पकड़ा और जमकर धुना. पुलिस मौके पर पहुंची…वीडियो देखें

आगरा में दिनदहाड़े फाइनेंसकर्मी को लूटने की घटना सामने आई है. लूट के दौरान एक फाइनेंस कर्मी ने एक लुटेरे को पकड़ लिया. अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे जमकर धुना. दूसरा लुटेरा बैग छीनकर भाग निकला है. सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस पकड़े गए लुटेरे से पूछताछ कर रही है. यह भी जानकारी में आया है कि लुटेरे के पास जो पिस्टल मिली है वो नकली है.

घटना आजदोपहर को पिढ़ौरा के गोपालपुरा मौड के पास हुई. फाइनेंस कर्मचारी योगेश निवासी फतेहाबाद कलेक्शन करने लौट रहा था. तभी अपाचे बाइक पर आए बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर रोक लिया. विरोध करने पर फाइनेंस कर्मी से मारपीट की और उससे बैग छीन लिया. बैग छीनकर बदमाश भागने लगे तो फाइनेंसकर्मी ने किसी तरह से लुटेरे को पकड़ लिया लेकिन दूसरा लुटेरा बैग लेकर भाग निकला.मौके पर ग्रामीण भी आ गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पकड़े गए लुटेरे को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार पकड़े गए लुटेरे के पास जो पिस्टल मिली है वो ​नकली है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 4 quintals of unclaimed khoa found at Agra Cantt; FSDA destroys it…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट पर लावारिस मिला 4 कुंतल खोआ एफएसडीए ने कराया नष्ट....

बिगलीक्स

Agra Weather: Agra sweltering in the heat; temperature reached 40.6°C… Monsoon has not advanced for 11 days…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से तप रहा आगरा. 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान…मानसून 11 दिन...

agraleaksबिगलीक्स

Brics MSME Forum in Agra: UP 5.36 Billion Dollar import between UP and Brics Contries…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आयोजित ब्रिक्स एमएसएमई फोरम में उत्तर प्रदेश का दबदबा. ब्रिक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: Indian rat snake rescue from St. Peters College Staff Campus in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी और बारिश में निकल रहे सांप,...

error: Content is protected !!