Thursday , 22 October 2026
Home agraleaks Agra News: Allen House Public School, Shastripuram celebrates annual day…#agranews
agraleaksएजुकेशन

Agra News: Allen House Public School, Shastripuram celebrates annual day…#agranews

486

आगरालीक्स…स्नो फॉल की खुमारी में डूबा एलेन हाउस पब्लिक स्कूल, नन्हें बच्चों ने दिया परोपकार का संदेश. सेंटा क्लॉज ने बच्चों में बांटे ढेरों उपहार

ताज नगरी की धरती पर स्नो फॉल का आनंद। छोटी− छोटी नन्हीं उंगलियों ने जब रुइ को बर्फ समझ छुआ तो रोमांचित हो उठे। इसके बाद परियों की कहानी की तरह आकाश के रास्ते धरती पर उतरे सेंटा क्लॉज और बच्चों में बांटे ढेरों उपहार। कुछ अलग और हटकर अंदाज में मनाया गया शास्त्रीपुरम स्थित एलेन हाउस पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव।

शनिवार को युलटाइड फैनटेसी थीम पर आयोजित वार्षिकोत्सव में सबकुछ बहुत हटकर था। भागदौड़ भरी जिंदगी में छोटी छोटी खुशियां तलाशने के उपाय सहित दूसरों की सहायता कर खुशियां प्रदान करने का भाव मन को कितना सुकून देता है, इस थीम पर हुयी नृत्य नाटिका का बच्चों ने आनंद लिया। बच्चों ने टाउन स्क्वायर की कहानी को जैसे अपने अभिनय कौशल से जीवंत सा कर दिया। नाटिका का समापन जैसे ही हुआ अचानक रोप वे से धरती पर सेंटा क्लॉज का आगमन हुआ। उपहारों की बारिश करते हुए सेंटा क्लॉज के स्वरूप ने बच्चों के साथ मस्ती करते हुए डांस किया। रंग बिरंगे वस्त्रों में सजे बच्चे अपनी− अपनी प्रस्तुतियों से मंत्र मुग्ध करते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ अमित अग्रवाल, चेयरपर्सन शाहिना अमीन और निदेशक नौशीन शादाब ने किया।

प्रधानाचार्य गुरलीन कौर ने बताया कि ‘यूलटाइड फैनटेसी’ थीम एक विचित्र शहर का वर्णन करती है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे शहर के प्रतिनिधि से कहते हैं कि आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में तो सभी छोटे-छोटे उपाय ढूंढते हैं काम को पूरा करने के लिए लेकिन हमारा छोटा सा शहर यह दर्शाता है कि हाथ की कारीगरी कितना महत्व रखती है। मोमबत्ती खुद को जलाकर दूसरों को रोशन करती है और उजाला भर देती है। छोटे से शहर ‘टाउन स्क्वायर’ के रहने वाले बच्चे मोमबत्ती की कारीगरी द्वारा नाटक में यह दर्शाते हैं कि हमें कैसे आशा, विश्वास, दूसरों के प्रति स‌द्भावना और प्यार से एक दूसरे के साथ रहना चाहिए।
संदेश दायक कहानी पर बच्चों की नाट्य प्रस्तुति ने सभी को आकर्षित किया और तालियां बटोरीं।
इस अवसर पर नंदिनी मित्तल, अमीर खान, मुस्कान यादव, गोविंद गुप्ता , सिमरनजीत कौर, आदित्य गुप्ता, इशिका मित्तल आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksअध्यात्म

Agra News: The month of Kartik begins on October 26. Learn about the rules for the month of Kartik…#agranews

आगरालीक्स…कार्तिक मास 26 अक्टूबर से हो रहा शुरू. करवाचौथ, अहोई अष्टमी, दीपोत्सव,...

agraleaks

CJP leaders Sourav Das and Ashutosh Ranka were granted bail today, after 7 days

आगरालीक्स…सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 7 दिन बाद मिली...

एजुकेशन

UP Board Exam 2027: High School and Intermediate exams to begin on February 5; board releases date sheet…#agranews

आगरालीक्स…यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 5 फरवरी से. बोर्ड...

agraleaks

Rashifal Monday, 12th October 2026

आगरालीक्स...सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. पढ़ें...

error: Content is protected !!