आगरालीक्स…एमडी जैन इंटर कॉलेज की एनुअल स्पोर्ट्स मीट और फिटनेस वीक, कबड्डी में सन्मति हाउस, महावीर हाउस जीते, क्रिकेट में इंग्लिश मीडियम ने हिन्दी मीडियम को हराया
आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फिटनेस वीक के अंतर्गत कॉलेज ग्राउंड में कबड्डी और क्रिकेट की प्रतियोगिताएं खेली गईं। इससे पूर्व प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रधानाचार्य एल जैन और उप प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय गर्ग ने किया।
परिणाम इस प्रकार रहे
कबड्डी
सब जूनियर वर्ग में सन्मति हाउस ने वर्धमान हाउस को 13—7 से हराया। जूनियर वर्ग में महावीर हाउस ने अतिवींर हाउस को 12—5 से हराया। सीनियर वर्ग में सन्मति हाउस ने महावीर हाउस को 14—9 से हराया।
टेनिस बॉल क्रिकेट
फाइनल मुकाबले में 12th इंग्लिश मीडियम ने 11हिंदी मीडियम को हराया। कक्षा 10 ने 9 को हराकर फाइनल जीता।