Wednesday , 10 June 2026
Home agraleaks Agra News: Young children gave a message of empowerment at Kidzee’s annual function…#agranews
agraleaks

Agra News: Young children gave a message of empowerment at Kidzee’s annual function…#agranews

443

आगरालीक्स…किड्जी के वार्षिकोत्सव में नौनिहालों ने दिया सशक्तिकरण का संदेश. सोशल मीडिया से दूरी बनाने का किया आह्वान, कहा किताबें बनाती हैं आदर्श इंसान

नन्हें कदम, नन्ही थिरकन लेकिन हर प्रस्तुति देती संदेश और करती देश की वीर बेटी को नमन। कुछ इसी अंदाज में आयोजित हुआ किड्जी, सिकंदरा का 20वां वार्षिकोत्सव। शास्त्रीपुरम स्थित अमल गार्डन में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मधु बघेल, नीलू धाकरे, पंकज खंडेलवाल, किड्जी ग्रुप की इंदु रावत, सिकंदरा इकाई के निदेशक सुभाष दुआ, मंयक दुआ, संतोष दुआ, सुरभि दुआ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इसके बाद नौनिहालों ने दी एक के बाद एक धमाकेदार किंतु संदेशदायक प्रस्तुतियां। सर्वप्रथम प्रथम पूज्य श्रीगणेश को नमन किया गणेश वंदना की प्रस्तुति से। इसके बाद रानी लक्ष्मीबाई की वीरता पर आधारित “मर्णिकर्णिका का बलिदान” नृत्य नाटिका ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जो जहां था वहीं से बच्चों के साथ खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसीवाली रानी पंक्तियों पर थिरकता रहा। नन्हें नन्हें बच्चों ने जब तलवारबाजी और घुड़सवारी का मंचन किया तो जैसे सभी अचंभित से रह गए।

बच्चों ने वैदिक मित्रों पर योग की प्रस्तुति देकर सभी को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद शो मैन राज कपूर के 100 के फिल्म इंडस्ट्री में योगदान पर आधारित प्रस्तुतियां हुयीं। जीना यहां, मरना यहां गीत पर बच्चों की प्रस्तुतियां ने समा बांध दिया। साथ ही बच्चों ने बुक थीम पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। फेसबुक के दौर में बुक के महत्व को दर्शाया गया। सोशल मीडिया कहां कितना प्रयोग करें इसका ज्ञान बड़ों को बच्चों ने दिया। पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विनय लूथरा, प्रिया लूथरा, रोहित कत्याल, मोहित कत्याल, रवि चावला, मुक्ता कत्याल, अनु चावला,नवनीत कत्याल, आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन की व्यवस्थाएं उपायना, रुचि, इशा, शिवानी, खुशी, भूमि, कृतिका ने संभालीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra Video News: Unipole falls on Running Car during storm and rain in Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में 30 मिनट की आंधी और बारिश का कहर....

agraleaksपॉलिटिक्स

Defense Minister Rajnath Singh is arriving in Agra. The administration and BJP leaders are busy making preparations

आगरालीक्स…आगरा आ रहे हैं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह. तैयारियों में जुटा प्रशासन और...

agraleaks

Agra Live News: Foreign Woman tourist video goes viral

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में विदेशी महिला पर्यटक ने वीडियो पोस्ट करते हुए...

agraleaksबिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers 27th May 2026 review

आगरालीक्स आगरा का 27 मई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ सीबीएसई 12 वीं...

error: Content is protected !!