आगरालीक्स…सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 7 दिन बाद मिली आज जमानत. दीपके ने कहा—दिवाली तक नहीं करेंगे कोई प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को सात दिन बाद जमानत मिल गई है. दिल्ली की स्पेशल कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है. दोनों को 13 अक्टूबर को जंतन मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था. ये दोनों 8—10 सीजेपी समर्थकों के साथ तिरंगा लेकर वहां पहुंचे थे. दरअसल 12 अक्टूबर को ही सरकार ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी थी. इसके बावजूद 13 अक्टूबर को दोनों नेता तिरंगा लेकर वहां पहुंच गए. शांति नियम तोड़ने के आरोप में उन्हें पहले 5 दिन के लिए जेल भेजा गया था. बाद में19 अक्टूबर को दो दिन और हिरासत बढ़ा दी थी.
दीपके ने कहा—दिवाली तक कोई प्रदर्शन नहीं
इधर एक दिन पहले ही कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि सीजेपी दिवाली तक अब किसी भी तरह का प्रदर्शन नहीं करेगी. उन्होंने इसके लिए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया था और दिवाली तक प्रदर्शन नहीं करने को कहा.