नईदिल्लीलीक्स… कांग्रेस नेता राहुल गांधी सब्जी मंडी पहुंचे। महंगाई पर उठाए सवाल। यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार में लगी आग। कार सवार कूदकर बचे। यूपी में दो लुटेरे ढेर। साथ में प्रमुख खबरें
राहुल गांधी सब्जी मंडी पहुंचे, महंगाई पर उठए सवाल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में अचानक सब्जी मंडी पहुंच गए और लोगों के साथ दुकानदारों के साथ बातचीत की। सब्जियों के रेट जाने। सब्जी की महंगी कीमतों पर सवाल उठाए। उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना।

राहुल गांधी ने वीडियो भी साझा किया
उन्न्होंने कहा कि जनता बढ़ती कीमतों से जूझ रही है और रोजमर्रा की जरूरतों की छोटी-छोटी चीजों से समझौता करने को मजबूर है जबकि सरकार कुंभकरण की तरह सो रही है। उन्होंने गृहिणियों के साथ बातचीत का एक वीडियो साझा किया, जिन्होंने खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के कारण अपनी परेशानी बयां की थी
बैंक लॉकर काटकर लूट करने वाले दो बदमाश ढेर
यूपी की राजधानी लखनऊ में बैंक लॉकर काटकर करोड़ों की चोरी करने वाले दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। एक आरोपी लखनऊ तो दूसरा आरोपी गाजीपुर में मारा गया है। पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर तोड़कर करोड़ों की चोरी करने वाले गैंग के दो बदमाशों का एनकाउंटर हुआ है। लखनऊ और गाजीपुर में हुई अलग-अलग मुठभेड़ में दो आरोपी ढेर हो गए हैं। पहली मुठभेड़ लखनऊ के किसान पथ पर सोबिंद कुमार से हुई थी, जिसमें वो ढेर हो गया। जबकि दूसरा बदमाश और 25 हजार का इनामी सन्नी दयाल गाजीपुर में मारा गया है। सोमवार की देर रात गाजीपुर में यूपी-बिहार बॉर्डर पर यह मुठभेड़ हुई।
स्कूल वैन पलटी, कई बच्चे चोटिल
बरेली के मीरगंज क्षेत्र में मंगलवार को सुबह करीब सात बजे स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि बच्चों को गंभीर चोट नहीं आई है। आठ से अधिक बच्चे मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। सूचना पर पहुंचे परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया।
गाजियाबाद से वृंदावन जाते समय टप्पल पर हादसा
यमुना एक्सप्रेस-वे पर गाजियाबाद से वृंदावन जा रही एक कार में अलीगढ़ के टप्पल के पास अचानक आग लग गई। कार सवार तीन युवकों ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर 112 पीआरबी व दमकल पहुंच गई। बड़ी ही मशक्कत से आग बुझाई। शाहबाबाद राजबाग मेट्रो स्टेशन निवासी आकाश शर्मा अपने दो साथी विजय स्वामी, प्रेम स्वामी निवासी शिव बिहार उत्तरांचल कॉलोनी गाजियाबाद से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते कार से वृंदावन जा रहे थे।