आगरालीक्स आगरा में आज बैंकों की हड़ताल, इसके बाद दो दिन और बैंक बंद रहेंगी।
बैंकों में सप्ताह में पांच दिन काम सहित अन्य मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन ने शुक्रवार को जिले की 12 बैंकों की 450 शाखाओं में हड़ताल का ऐलान किया है। सुबह संजय प्लेस स्थित एसबीआई के प्रशासनिक कार्यालय पर बैंक कर्मी जुटेंगे, अपनी मांगों को लेकर धरना देंगे। आल इंडिया बैंक आफिसर्स कन्फेडरेशन का कहना है कि इसके बाद भी मांग नहीं मानी जाती है तो 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देश व्यापी हड़ताल की जाएगी।
तीन दिन बाद सोमवार 14 सितंबर को खुलेंगी बैंक
शुक्रवार यानी 11 सितंबर को हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेंगी, 12 सितंबर को द्वितीय शनिवार है इसके बाद 13 सितंबर को रविवार है। ऐसे में अब बैंक 14 सितंबर को खुलेगी। लोग एटीएम और यूपीआई की मदद से लेनदेन कर सकेंगे। निजी बैंक हड़ताल में शामिल नहीं हैं।