लखनऊलीक्स… राजधानी लखनऊ में आज अटल महाकुंभ का आयोजन किया गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने लिया भाग। बच्चों ने दी बैंड की प्रस्तुति।
अटलजी की प्रतिमा और पुस्तक भेंट की

पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जन्मशती पर अटल युवा महाकुंभ कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अटल जी की प्रतिमा भेंट की गई। साथ ही अटल जी की पुस्तक भी भेंट की गई।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया गया आयोजन
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधायक नीरज बोरा, महापौर सुषमा खर्कवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने बैंड पर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अटल जी के जीवन पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया।