आगरालीक्स…आगरा में पालतू कुत्ते पर बोला आवारा कुत्तों ने हमला. न्यूजीलैंड से आई 12 साल की बच्ची पालतु कुत्ते को घुमाने निकली थी..हमले में हुआ घायल. सीसीटीवी में कैद हुई घटना…देखें वीडियो
आगरा के जयपुर हाउस में आज पालतू कुत्ते को टहलाने निकली एक 12 साल की बच्ची के पालतु कुत्ते पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. कुत्तों के झुंड ने दोनों को घेर लिया. हमले में पालतू कुत्ता घायल हो गया है तो वहीं बच्ची को लेागों ने बचा लिया. इस घटना के बाद से बच्ची दहशत में है. वह न्यूजीलैंड से यहां आई थी. घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है.
घटना जयपुर हाउस में एडीए के पीछे नार्थ ब्लाक की बताई गई है. यहां रहने वाले एक व्यापारी की 12 साल की भतीजी कायना न्यूजीलैंड से यहां घूमने के लिए आई थी. बुधवार की सुबह वह अपने पालूत कुत्ते बन्नी को बाहर घुमाने के लिए निकली थी कि उसी दौरान यहां के 10—12 आवारा कुत्तों ने दोनों को घेर लिया और पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया. इससे बच्ची दहशत में आ गई. यहां आए लोगों ने बच्ची को तो बचा लिया लेकिन कुत्तों के हमले से पालतू कुत्ता घायल हो गया है.