आगरालीक्स …Agra News : आगरा में इनर रिंग रोड की एक लेन 24 घंटे से बुजुर्ग महिलाओं के साथ पहुंचे किसानों ने बंद कर दी है। 444 हेक्टेयर जमीन वापस करने की किसान मांग कर रहे हैं। रूट डायवर्ट किया गया है। ( Agra News : Farmers of Rahankala & Raipur block one lane of Inner Ring road#Agra )
आगरा के एत्मादपुर के रहनकला और रायपुर मौजा की आगरा विकास प्राधिकरण ने 14 साल पहले 2009 में 12 से अधिक गांवों की 444 हेक्टेयर जमीन अधिकृत की थी। इससे पांच हजार से अधिक गांव प्रभावित हुए थे, किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। किसानों के राजस्व अभिलेखों से नाम काट दिए गए। किसानों ने कई बार आंदोलन किया लेकिन उन्हें ना मुआवजा मिला और ना ही जमीन वापस हुई।
महिलाओं के साथ पहुंचे किसानों ने इनर रिंग रोड की एक लेन बंद की
रहनकला और रायपुर मौजा के करीब 12 गांवों के किसान इनर रिंग रोड पर रविवार सुबह 11 बजे आ गए। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले इनर रिंग रोड के सहारे सड़क पर टेंट लगाकर और ट्रैक्टर खड़े कर धरने पर बैठ गए। इससे एक लेन को बंद कर दिया। इससे दिल्ली और लखनऊ एक्सप्रेस वे और रमाडा की तरफ से जाने वाले वाहन फंस गए। पुलिस फोर्स ने वाहनों को एत्मादपुर में नेशनल हाईवे की तरफ से डायवर्ट किया। इससे दिल्ली जाने वाले वाहन भी फंस गए।
रात भर इनर रिंग रोड पर बैठे रहे वाहन
इनर रिंग रोड पर किसानों के धरने पर बैठने के बाद एडीए सचिव श्रदृधा शांडिल्यान, एडीएम सिटी अनूप कुमार सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। किसानों ने जब तक जमीन वापस ना होने तक धरना समाप्त ना करने का ऐलान कर दिया है। सोमवार दोपहर 12 बजे तक का समय दिया है, इसके बाद इनर रिंग रोड को पूरी तरह से बंद कर देंगे।