आगरालीक्स…आगरा में पति—पत्नी के शव मिले. पत्नी की लाश बिस्तर पर तो पति फंदे पर लटका मिला..8 महीने पहले हुई थी शादी, मौत की वजह भी आई सामने
आगरा में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बाह में पति—पत्नी के शव बंद कमरे के अंदर मिले हैं. पत्नी की लाश जहां बिस्तर पर थी तो वहीं पति फंदे पर लटका हुआ था. आशंका है कि पति ने पत्नी की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पति—पत्नी की मौत से घर में कोहराम मच गया है. दोनों की शादी आठ महीने पहले ही हुई थी.
घटना बाह के बिजौली गांव की है. फंदे पर लटका मिला 24 साल का युवक का नाम धीरज है जबकि उसकी पत्नी 20 साल की किरन की लाश बिस्तर पर थी. उसके सिर पर चोट के निशान थे. परिजनों ने बताया कि धीरज की शादी आठ महीने पहले फतेहाबाद के चमनपुरा गांव की किरन के साथ हुई थी. धीरज बेलदारी करता था. दोनों मकान की छत पर बने कमरे में रहते थे. धीरज की मां गुड्डी देवी ने बताया कि दोनों रविवार रात खाना खाकर सोए थे. दोनों में अक्सर झगड़ा होता था. किरन मरने की धमकी देती रहती थी. गुड्डी देवी ने बताया कि सुबह वह शौच के लिए गई थी, तब भी किरन और धीरज में बातचीत हो रही थी. जब नौ बजे दोनों का कमरा अंदर से बंद था.
लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देख चीख निकल गई. पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हें. पूछताछ की जा रही है. मायके वाले भी आए हैं.