आगरालीक्स…केजरीवाल का ऐलान…दिल्ली में पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने मिलेंगे 18 हजार रुपये….रजिस्ट्रेशन कल से…भाजपा वालों को कहा—इसे रोकना नहीं, पाप लगेगा
दिल्ली की आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने नया ऐलान किया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीववाल ने दिल्ली में पुजारी और ग्रंथि सम्मान योजना लागू की है. इस योजना के तहत पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने अब 18 हजार रुपये दिए जाएंगे.
अरविंद केजरीववाल ने कहा है कि आज मैं जो योजना का ऐलान करने जा रहा हूं उसयोजना का नाम पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना है. इसके तहत मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर महीने सम्मान राशि देने का प्रावधान है. उन्हें लगभग 18 हजार रुपये प्रति माह सम्मान राशि दी जाएगी. कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से 31 दिसंबर मंगलवार को इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत करेंगे.
केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि आम आदमी पार्टी के जीतने पर दिल्ली में मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों को 18000 रुपये प्रति माह की सम्मान राशि दी जाएगी. ये योजना समाज में उनके आध्यात्मिक योगदान और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के उनके प्रयासों का सम्मान है. भाजपा वालों इसे रोकने की कोशिश मत करना, बहुत पाप लगेगा