आगरालीक्स…आगरा में भाजपा ने मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि हुए घोषित. एत्मादपुर, आगरा कैंट, दक्षिण और उत्तरी विधानसभा के मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि बने ये
नये साल से पहले ही भाजना ने संगठनात्मक चुनाव के तहत 751 मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि घोषित कर दिए हैं. कुछ जिलों में पेच फंसा होने के कारण वहां सहमति नहीं बन पाई है. प्रदेश में भाजपा के कुल 1918 संगठनात्मक मंडलों के अध्यक्ष घोषित किए जाने हैं,जिनमें अध्यक्ष का चुनाव होना है. 1023 मंडलों में से जो नाम आए हैं उनकी जांच पड़ताल के बाद 751 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है.
आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में इनको मिली जिम्मेदारी
दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सुभाष मंडल में राजू कुशवाह, शिवाजी मंडल का देवेश पचौरी, माधव का धीरज कोहली, मनकामेश्वर का आदेश सिंघल और केशव का राजेश प्रजापति को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है. बबलू चाहर, संजय जैन, राजकुमार खंडेलवाल, धीरज जैन और श्याम बाबू शर्मा को जिला प्रतिनिधि नामित किया है.
एत्मादपुर विधानसभा
सीतानगर मंडल से गजेंद्र वर्मा, रामबाग से मनीष अवस्थी, एत्मादपुर नगर से स्वदेश बघेल, एत्मादपुर देहात/बरहन से निवास निषाद, कुबेरपुर से नरेंद्र सिकरवार और खंदौली से देवेंद्र चौधरी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है. इसी क्रम में मंगल सिंह चौहान, जेपी रौतेला, विश्वदीप सिंह, वीरेंद्र त्यागी, राजेश चौधरी और विनय चौहान को जिला प्रतिनिधि घोषित किया गया है.
आगरा कैंट
आगरा कैंट के मधु नगर से विपिन उपाध्याय, छावनी प0 से विजय कुमार, अर्जुन नगर से जय सिंह सरदारा, रावली से विवेक लोधी, ताज से मनीष अग्रवाल, राजेश्वर से कौशल चौहान को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है. इसी क्रम में मयंक माहेश्वरी, अरुण गुप्ता, मनीष खेत्रपाल, माधुरी माहौर, प्रदीप राठौर और धर्मवीर सिंह को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है.
उत्तरी विधानसभा
दयालबाग से योगेश कुमार दिवाकर, दीनदयाल से रहाुल जैन, कैलाश से रमेश शर्मा पिंटू और बल्केश्वर से शिव शैलेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष बने हैं. वहीं इसी क्रम में भरत शर्मा, मनोज बघेल, केके सिकरवार और अमित अग्रवाल को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है.