आगरालीक्स...आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा की बैठक. खंड शिक्षक प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी और खंड स्नातक प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप को वोट देने की अपील..
एमएलसी चुनाव के लिए मतदान 23 अक्टूबर को होना है. कल 22 अक्टूबर को पोलिंग पार्टियां भी बूथों के लिए रवाना हो जाएंगी. इस चुनाव के लिए आज भाजपा की एक मुख्य प्रेसवार्ता बुधवार को होटल पीएल पैलेस में आयेाजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने ने आगामी 23 अक्टूबर को आयोजित शिक्षक एवं स्नातक खंड के विधानपरिषद चुनाव के सभी स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से निवेदन किया कि सभी लोग भाजपा प्रत्याशी आगरा खंड स्नातक डॉक्टर मानवेंद्र प्रताप सिंह व भाजपा आगरा खंड शिक्षक प्रत्याशी इंजीनियर हरि किशोर तिवारी को अपना अमूल्य मत देकर भारी मतों से विजयी बनाए.
मंत्री ने मतदान का समय ,मतदान के लिए उपयोग होने वाले पेन, मतदेय स्थल,मत सर्च करने आदि उपयोगी जानकारी साझा की. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह, विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश, महेश शर्मा, नीतेश शिवहरे, राहुल सागर, नवीन गौतम, विकास भारद्वाज, गौरव शर्मा, मीडिया प्रभारी भाजपा आगरा महानगर रोहित कत्याल आदि उपस्थित रहे।