आगरालीक्स…आगरा में दर्दनाक एक्सीडेंट, ट्रक की चपेट में आई बाइक. युवक और महिला की मौत, एक घायल
आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में दर्दनाक एक्सीडेंट में युवक और महिला की मौत हो गई है. ट्रक की चपेट में बाइक के आने से ये हादसा हुआ है. एक महिला घायल भी हुई है. घायल महिला गर्भवती थी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
हादसा शमसाबाद—सैंया मार्ग के रजपुरा के पास हुआ है. तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया. बाइक पर दो महिलाएं और एक युवक था. टक्कर लगने पर तीनों जमीन पर गिर गया. मौके पर ही युवक और एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला घायल हो गई.