Monday , 21 September 2026
Home बिजनेस Room will be available in OYO only after showing relationship certificate…#agranews
बिजनेस

Room will be available in OYO only after showing relationship certificate…#agranews

690

आगरालीक्स…OYO में रूम बुक करने वालों के लिए खबर, रिलेशनशिप सर्टिफिकेट दिखाने पर ही मिलेगा रूम. कंपनी ने नियमों में किऐ ये बदलाव. देशभर में 10 हजार से ज्यादा होटलों का OYO का टाइअप

OYO में कमरा बुक करने वालों के लिए कंपनी ने कुछ जरूरी नियमों में बदलाव किया है. अब OYO जाने वाले कपल्स को चेक इन के लिए अपने रिश्ते का सर्टिफिकेट देना होगा. बुकिंग चाहे आनलाइन हो या फिर होटल जाकर हो, सभी ग्राहकों को ये दस्तावेज जरूर दने होंगे. कंपनी ने अपने नियम की शुरुआत यूपी के मरेठ से लागू कर दी है. मेरठ में ट्रालय के बाद इसे देश के अन्य हिस्सों में भी लागू किया जा सकता है.

OYO के नॉर्थ इंडिया हेड पावस शर्मा ने बताया कि OYO सेफ हॉस्पिटैलटी कल्चर को बनाए रखने के लिए कमिटेड है. हम लोगों की पर्सनल फ्रीडम का सम्मान करते हैं लेकिन सभ्यसमाज और मार्केट की जरूरत के हिसाब से भी चलने की जिम्मेदारी को समझते हैं. हम समय समय पर इस पॉलिसी को रिव्यू करते रहेंगे.

अनमैरिड को नहीं मिलेगी एंट्री
कंपनी के नये नियम के तहत अब अनैमैरिड कपल को OYO के कमरों में एंट्री नहीं मिलगी. सिर्फ शादीशुदा कपल, परिवार के लोग आदि को ही चेक इन की अनुमति दी जाएगी. आनलाइन बुकिंग में भी यह नियम लागू होगा. बुकिंग कराते समय कपल के रिश्ते को प्रमाणित करने वाले डॉक्युमेंट जैसे मैरिज सर्टिफिकेट, आधार कार्ड आदि पेश करने होंगे. मेरठ में इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.

क्यों लाना पड़ा नियम
ऐसी शिकायतें आ रही थीं कि जिनमें कहा जा रहा था कि अनमैरिड कपल घंटे के हिसाब से OYO के रूम बुक करते हैं. शिकायतों में कहा जा रहा था कि इससे सोसाइटी में गल संदेश जा रहा था. वहीं कुछ अन्य शहरों के निवासियों ने अनमैरिड कपल को OYO होटलों में चेक इन करने की अनुमति न देने के लिए याचिका दायर की थी. कंपनी ने कहा है कि यह निर्णय जमीनी स्तर पर मिली प्रतिक्रिया के आधार पर लिया गया है. वहीं इस नियम को धीरे—धीरे देश के दूसरे शहरों में भी लागू किया जा कसता है. नियम न मानने वाले होटलों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra News: The grand ‘Indian Wedding Industries Conclave & Expo-2026’ will be held at Hotel Taj Convention in Agra on September 21–22…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सोमवार 21 सितंबर से सजेगा वेडिंग इंडस्ट्री का सबसे बड़ा...

बिजनेस

Agra News: iPhone 18 craze seen in Agra too…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भी दिखी आईफोन 18 की दीवानगी. जानें पहले दिन कितने...

बिजनेस

Indian Wedding Industries Conclave & Expo 2026, Agra: Grand Gathering of Wedding Entrepreneurs to be Held in Agra on September 21-22…#agranews

आगरालीक्स…अपनी शादी को खास बनाना चाहते हैं तो इस आयोजन में जरूर...

बिजनेस

Agra News: Electrical traders from across the state gathered at the electrical expo in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इलेक्ट्रिक मैटेरियल्स पर जीएसटी 5 फीसदी करने की मांग. शादी...

error: Content is protected !!