आगरालीक्स…चांदी आज फिर 2672 रुपये हुई सस्ती. अब 1.77 लाख पर आई. जानिए सोने के भाव
त्योहारी मौसम में सोने और चांदी के दामों में गिरावट का क्रम जारी है, हालांकि आज मंगलवार को सोने के दाम में बढ़त आई है जबकि चांदी और सस्ती हुई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 594 रुपये महंगा हुआ है जो कि अब 1.38 लाख रुपये पर पहुंच गया है. हालांकि चांदी की कीमत आज भी कम हुई है. एक किलो चांदी के दामों में 2,672 रुपये की कमी आई है और अब चांदी 1.77 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार अक्टूबर में सोना 8,084 रुपये और चांदी 39,485 रुपये सस्ती हुई है. सोना चांदी की कीमत में गिरावट इंटरनेशनल मार्केट में डॉलर मजबूत होने और बड़े निवेशकों के ऊंचे दामों पर बिकवाली करने से हो रही है.