Sunday , 21 June 2026
Home agraleaks Uproar in Barsana temple regarding the right of service and worship…#mathuranews
agraleaks

Uproar in Barsana temple regarding the right of service and worship…#mathuranews

610

आगरालीक्स…बरसाना में राधारानी मंदिर के पट समय से डेढ़ घंटा पहले हो गए बंद. कई श्रद्धालु दर्शन से रह गए वंचित. कारण—मंदिर में सेवा पूजा के अधिकार को लेकर विवाद

बरसाना की राधारानी की महिमा अपरम्परार है. ब्रज कृष्ण का है लेकिन यह राधे—राधे के नाम से चलता है. लेकिन बरसाना में आज राधारानी के मंदिर में दर्शन को आए कई श्रद्धालुओं को उनके दर्शन नहीं हो सके. समय से पहले ही मंदिर के पट बंद कर दिए गए. दोपहर को मंदिर के पट बंद होने कासमय दो बजे हैं लेकिन ये आज 12 बजकर 30 मिनट पर ही बंद कर दिए गए. इसका कारण है मंदिर में सेवा पूजा के अधिकार के मामले का.

गोस्वामी पक्ष ने किया हंगामा
बरसाना के राधारानी मंदिर में सेवायत रहे स्वर्गीय हरवंश गोस्वामी की छह माह की सेवा पूजा को लेकर चल रहे विवाद के बीच आज जमकर हंगामा हुआ. अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन के आदेश पर सेवा पूजा का अधिकार योगेश शर्मा पक्ष को था लेकिन आज गोस्वामी पक्ष ने यहां हंगामा कर दिया. दोपहर को मंदिर तय समय से डेढ़ घंटा पहले बंद कर दिया गया. साफ कहा कि गोस्वामी समाज के अलावा कोई सेवा पूजा नहीं कर सकता. मंदिर के पट बंद होने से कई सारे श्रद्धालु दर्शन से वंचित रह गए. फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गोस्वामी समाज को समझा रहे हं लेकिन वह पूजा सेवा न देने पर अड़े हैं.

शनिवार को कोर्ट ने दिया था अधिकार
राध्णारानी मंदिर में सेवा पूजा के अधिकार को लेकर कस्बे के योगेश शर्मा ने अपर सिविल जज जूनियन डिवीजन द्वितीय के यहां वाद डाला था. इस पर शनिवार को कोर्ट ने योगेश शर्मा को सेवा पूजा का अधिकार दिया. मंगलवार को गोस्वामी समाज के रासबिहारी गोस्वामी ने इस आदेश के खिलाफ जिला जज के न्यायालय में अपील की जिसकी सुनवाई के लिए अगली तिथि 13 जनवरी नियत की गई लेकिन अपर सिविल जज के आदेश पर कोई रोक नहीं लगाई. इस अपर आज दोपहर 12 बजे तहसीलदार गोवर्धन मनीष कुमार और इंस्पेक्टर बरसाना अरविंद कुमार निर्वाल कोर्ट के आदेश के अनुपालन में योगेश को सेवा पूजा दिलाने पहुंचे लेकिन गोस्वामी समाज के लोग एकत्रित हो गए. इसके बाद नोकझोंक हुई ओर बाद में मंरि के पट 12 बजकर 30 मिनट पर ही बंद कर दिए गए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksआगरा

Agra Live News: Padmavati Panchayat Mahasabha organized a matrimonial introduction meet for young men and women in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पदमावती पंचायत महासभा ने किया युवक युवती परिचय सम्मेलन. बेहतर...

agraleaksबिगलीक्स

Brics MSME Forum in Agra: UP 5.36 Billion Dollar import between UP and Brics Contries…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आयोजित ब्रिक्स एमएसएमई फोरम में उत्तर प्रदेश का दबदबा. ब्रिक्स...

agraleaksबिगलीक्स

Agra Live News: Bollywood Night at UP Food Expo & Conclave 2026 in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कविता कौशिक ने ‘चंद्रमुखी चौटाला’ बन सबको लुभाया, तो चिंकी—मिंकी...

agraleaksआगरा

Agra Live News: Shrimad Bhagwat Katha at the Radha Krishna Temple, Lawyers Colony, Agra, from June 17 to 24…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा कल से....

error: Content is protected !!