आगरालीक्स…आगरा में दो लड़के नकली नोट बना रहे थे. यूट्यूब से तरीका सीखा और फिर तैयार करने लगे नकली नोट..घर का राशन तक इससे लाते थे…ऐसे पकड़े गए
आगरा में रहने वाले दो लड़के अपने घर में ही नकली नोट बना रहे थे. दोनों ने यूट्यूब से नकली नोट बनाने का तरीका सीखा और डाल लिया घर पर नकली नोट बनाने का सेटअप. हूबहू दिखने वाले नकली नोटों को ये ग्रामीण इलाकों में खपाते थे और इन नोटों से ही घर का राशन लेकर आते थे. सूचना पर आज पुलिस ने इन दोनों को अरेस्ट कर लिया और इनके पास से 7 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं.
पकड़े गए दोनों युवक थाना एत्मादपुर के नगला लाले के रहने वाले हैं. इनके नाम तेजेंद्र और सुभाष हैं. पुलिस ने इनके पास से 7 हजार रुपये के नकली नोट के अलावा, दो मोबाइल, लैपटॉप, कार्ड रीडर, प्रिंटर, स्कैनर, हीड एंबोजिंग मशीन, वाटर मार्क फ्रेम सेटअप, कैमिकल की बोतलें, डबलप्रिंग ट्रे, हाइड्रोजन की की दो बोदल, कलर के डिब्बे और 80 स्टांप पेपर के साथ कांपीयर पेपर भी बरामद किया है.
ऐसे तैयार करते थे नकली नोट
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया सुभाष के घर पर वह असली नोट को स्कैन करते थे इसके बाद फोटोशॉप से सीरियल नंबर हटा देते थे. कोरल ड्रॉ के जरिए अलग—अलग सीरियल नंबरबनाकर प्रिंटर की मदद से 10 रुपये के स्टांप पेपर पर प्रिंट कर देते थे. कोरल ड्रॉ से ही महात्मा गांधी वॉटर मार्क इमेज तैयार करके ट्रेसिंग पेपर पर प्रिंट आउट निकालते थे. फिर ट्रेसिंग स्टार फिल्म के माध्यम से वॉटर मार्क का फिल्म सेटअप तैयार करके नकलीनोट पर वॉटर मार्क करते थे. इसके बाद हीट एंबोजिंग मशीन और ग्रीन कलर की फायल से नोट पर सिक्योरिटी थ्रेड देते थे. शीटा और पेपर कटर की मदद से नकली नोट को काटते थे.