Sunday , 28 June 2026
Home अध्यात्म Makar Sankranti 2025: Know the time of Mahapunyakal and Punyakal and importance of festival…#agranews
अध्यात्म

Makar Sankranti 2025: Know the time of Mahapunyakal and Punyakal and importance of festival…#agranews

386

आगरालीक्स…स्नान और दान का पर्व मकर संक्रांति 14 को. महापुण्यकाल और पुण्यकाल का समय जानें. इस दिन किया जाने वाला दान कराता है मोक्ष की प्राप्ति…जानिए मकर संक्रांति पर्व की महत्वा…

मकर संक्रान्ति हिन्दुओं का प्रमुख पर्व है। मकर संक्रान्ति पूरे भारत और नेपाल में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है क्योंकि इसी दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है इस वर्ष 2025 में यह त्यौहार 14 जनवरी मंगलवार को है क्योंकि इस बार धनु राशि से मकर राशि में सूर्य का प्रवेश 14जनवरी की सुबह 08:56 पर हो रहा है अतः मकर संक्रांति 14 जनवरी दिन मंगलवार को मनाना ही सर्वोत्तम माना जाएगा।

पर्व एक और नाम अनेक
इसी दिन पूरे दिन गंगा स्नान एवं दान पुण्य हेतु पुण्य काल माना जाएगा मकर संक्रान्ति के दिन से ही सूर्य की उत्तरायण गति भी प्रारम्भ होती है। इसलिये इस पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायणी भी कहते हैं। तमिलनाडु में इसे पोंगल नामक उत्सव के रूप में मनाते हैं जबकि कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही कहते हैं 14 दिसम्बर से 14 जनवरी तक का समय खर मास के नाम से जाना जाता है 14 जनवरी यानी मकर संक्रान्ति से पृथ्वी पर अच्छे दिनों की शुरुआत होती है। माघ मेले का पहला स्नान मकर संक्रान्ति से शुरू होकर शिवरात्रि के आख़िरी स्नान तक चलता है मकर संक्रान्ति का महत्व,शास्त्रों के अनुसार, दक्षिणायण को देवताओं की रात्रि अर्थात् नकारात्मकता का प्रतीक तथा उत्तरायण को देवताओं का दिन अर्थात् सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। इसीलिए इस दिन जप, तप, दान, स्नान, श्राद्ध, तर्पण आदि धार्मिक क्रियाकलापों का विशेष महत्व है।

मोक्ष की प्राप्ति दिलाता है इस दिन किया गया दान
ऐसी धारणा है कि इस अवसर पर दिया गया दान सौ गुना बढ़कर पुन: प्राप्त होता है। इसदिन शुद्ध घी एवं कम्बल का दान मोक्ष की प्राप्ति करवाता है। मकर संक्रान्ति से सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध की ओर आना शुरू हो जाता है। अतइस दिन से रातें छोटी एवं दिन बड़े होने लगते हैं तथा गरमी का मौसम शुरू हो जाता है। दिन बड़ा होने से प्रकाश अधिक होगा तथा रात्रि छोटी होने से अन्धकार कम होगा। अत: मकर संक्रान्ति पर सूर्य की राशि में हुए परिवर्तन को अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होना माना जाता है।

दिन होंगे बड़े और रातें छोटी
प्रकाश अधिक होने से प्राणियों की चेतनता एवं कार्य शक्ति में वृद्धि होगी। ऐसा जानकर सम्पूर्ण भारतवर्ष में लोगों द्वारा विविध रूपों में सूर्यदेव की उपासना, आराधना एवं पूजन कर, उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की जाती है। सामान्यत: भारतीय पंचांग पद्धति की समस्त तिथियाँ चन्द्रमा की गति को आधार मानकर निर्धारित की जाती हैं, किन्तु मकर संक्रान्ति को सूर्य की गति से निर्धारित किया जाता है। इसी कारण यह पर्व प्रतिवर्ष 14 जनवरी को ही पड़ता है इस बार सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में 14 जनवरी की सुबह 8:56पर प्रवेश करेंगे इसलिए मकर संक्रांति का शुभ त्यौहार इस बार 14 जनवरी को ही मनाना उचित माना जाएगा इसी दिन लोग गंगा पर स्नान हेतु भी जाते हैं और दान पुण्य करते हैं जिससे पुण्य की प्राप्ति भी होती है।

इस बार मकर संक्रांति पर महा पुण्य काल प्रातः 9:30 से 12:06 तक माना जाएगा।
मकर संक्रांतिपुण्य काल प्रात08:56से सांयकाल 5:41 तक पूरे दिन मान्य होगा
2025में सर्दियों के शुभ विवाह मुहूर्त
जनवरी में 16, 18, 19, 20, 21 ,22, 24, 26, 27 जनवरी
फरवरी में 3 ,4 ,7 ,8, 14 ,15, 16, 18, 20, 21, 23, 25, 26 फरवरी
मार्चमें 1,2,3 और 6 मार्च

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भण्डार पुरानी कोतवाली सराफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 28 June 2026

आगरालीक्स…28 जून रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर...

अध्यात्म

Rashifal Thursday 25th June 2026

आगरालीक्स…निर्जला एकादशी, 25 जून गुरुवार को कई राशियों के लिए दिन रहेगा...

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 24th June 2026

आगरालीक्स…24 जून बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Ganga Dussehra is on 24 Jun 2026: Auspicious time for the holy bath

आगरालीक्स…गंगा दशहरा कल 24 जून को. जानिए स्नान का शुभ मुहूर्त. इस...

error: Content is protected !!