Monday , 9 November 2026
Home agraleaks Sad News: Childless aunt kills 9 year old nephew by electrocuting him in Agra…#agranews
agraleaks

Sad News: Childless aunt kills 9 year old nephew by electrocuting him in Agra…#agranews

750

आगरालीक्स…आगरा में हृदयविदारक घटना, निसंतान चाची ने 9 साल के भतीजे को करंट लगाकर मार डाला. चाचा करता था भतीजे पर खर्चा, इससे होती थी चाची को जलन…बाथरूम में मिला था मासूम का शव

आगरा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. जगदीशपुरा के प्रेम नगर में निसंतान चाची ने 9 साल के भतीजे की करंट लगाकर हत्या कर दी. पुलिस पूछताछ में आरोपी चाची ने कहा कि उसका पति अपने भतीजे से प्यार करता था और उस पर काफी खर्चा करता था जिससे उसे जलन होती थी. इसी कारण उसने 9 साल के भतीजे की करंट लगाकर हत्या कर दी.

पूरी घटना जानें
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र के प्रेम नगर की पूजा वाली गली में भूतल पर रमेश रहते हैं और प्रथम तल पर छोटे भाई वीर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। रमेश का नौ साल का इकलौता बेटा आरव शनिवार दोपहर छत पर पतंग उड़ाने गया था, वह काफी देर तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश की. छत पर गए तो वह छत पर दिखाई नहीं दिया. आरोप है कि भाई वीर सिंह की पत्नी गजना से पूछा तो उसने कह दिया कि प​ता नहीं है।

छत पर बाथरूम में मिला शव
काफी देर तक आरव का पता नहीं चला, परिजनों को लगा कि वह अपने दोस्तों के पास चला गया होगा. शाम चार बजे भाई का बेटा विशाल छत पर गया. छत पर बने बाथरूम का आधा गेट खेला हुआ था उसमें से आरव के पैर दिखाई दे रहे थे. उसकी चीख निकल गई, परिजन आ गए, बाथरूम में दीवार के सहारे आरव का शव था. आनन-फानन में परिवार के लोगों ने आरव को अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

छोटे भाई की पत्नी पर लगाया था हत्या का आरोप
रमेश ने बेटा की मौत पर छोटे भाई वीर सिंह की पत्नी गजना पर आरोप लगाया. जिस पर पुलिस ने बेटा आरव का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में करंट से मौत होने का खुलासा हुआ है. इस बारे में रमेश ने बताया कि जहां पर बच्चे का शव मिला है. वहां पर बिजली का कोई भी स्विच और बोर्ड नहीं है. इस पर रमेश ने अपने भाई की पत्नी के खिलाफ लिखित तहरीर दी.

पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा
जगदीशपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह ने बताया कि बच्चे के पिता की तहरीर पर उसके भाई की पत्नी गजना को हिरासत में लिया. उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि मैंने ही भजीते आरव की करंट लगाकर हत्या की थी. कहा कि मेरी शादी को दो साल हो गए. मगर, कोई संतान नहीं है. मेरे पति का भतीजे आरव से बेहद लगाव था. उसे प्यार करता था. इसके लिए महंगी चीजें खरीद कर लाता था. उस पर खूब खर्च करता था. जिससे मुझे जलन होती थी. इसलिए, मैंने आरव को छत पर गया तो बहाने से बुलाया था. बाद में उसकी करंट लगाकर हत्या कर दी. आरोपी गजना को गिरफ्तार कर लिया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaks

Agra News: Accident on the Water Works flyover in Agra; a young man on a motorcycle has died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में वाटर वर्क्स फ्लाईओवर पर एक्सीडेंट. बाइक सवार युवक की मौत...

agraleaks

Rashifal Saturday 31st October 2026

आगरलीक्स…. 31 अक्टूबर शनिवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों...

agraleaksबिगलीक्स

Agra MLC Teacher & Graduate Result 2026: SP Candidate Dr. Aakash Agarwal win , Defeat BJP candidate Hari Kishore Tiwari

आगरालीक्स .. आगरालीक्स:…आगरा एमएलसी शिक्षक और स्नातक के नतीजे घोषित जानें किसने...

agraleaks

Breaking: Accident in Firozabad, 4 killed

आगरालीक्स… फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा, कार ने टेसू विसर्जन को जा रहे...

error: Content is protected !!