Thursday , 22 January 2026
Home आगरा Appeal not to fly kites near railway tracks on Makar Sankranti
आगरा

Appeal not to fly kites near railway tracks on Makar Sankranti

आगरालीक्स…मकर संक्रांति पर रेल पटरियों के पास पतंगबाजी न करने की अपील. पतंगबाजी करते हुए पकड़े गए तो हो सकती है छह महीने की जेल…

मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के दिशा निर्देशन में विशेष संरक्षा अभियान चलाए जा रहे है भारतवर्ष में मकर सक्रांति का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। आगरा एवं आसपास के क्षेत्र में इस पर्व पर पतंगबाजी भी की जाती है। प्रतिवर्ष रेलवे ट्रैक के पास पतंगबाजी के चलते कई लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। वर्तमान में आगरा मंडल में लगभग सभी रेल खंडों पर विद्युत कर्षण पर रेलगाड़ियां संचालित की जा रही है। रेलवे ट्रैक को अनाधिकृत स्थानों से पार करना रेल अधिनियम 1989 की धारा 147 के अनुसार दंडनीय अपराध भी है,इसके लिए आपको 1000 रुपए तक के आर्थिक दंड अथवा 6 माह का कारावास या दोनो से एक साथ दंडित किया जा सकता है।

जनसंपर्क अधिकारी कु.प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजर रही विद्युत तारों में 25 हजार वोल्ट की विधुत का प्रवाह रहता है। इन तारों से पतंग की डोर के संपर्क में आ जाने पर तेज विद्युत का करंट लग सकता है। विशेषकर धातु युक्त मांझे से यह करंट तीव्र गति से झटका पहुंचा सकता है, जो कि जानलेवा भी हो सकता है। साथ ही रेलवे ट्रैक पर गुजर रही तीव्र रेलगाड़ियों से आप दुर्घटना का शिकार भी हो सकते हैं। रेलवे प्रशासन आम लोगों से अपील करता है कि पतंगबाजी के लिए रेलवे ट्रैक एवं रेलवे परिसरों से दूर रहें।

Related Articles

आगरा

Agra Local News: Gymnastics competitions were held during the Basant Utsav at Dayalbagh in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में बसंत उत्सव में हुई जिमनास्टिम प्रतियोगिताएं. युवक—युवतियों ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 22th January 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Local News: Heavy goods vehicles must use the northern bypass, not the highway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी माल वाहनों को हाइवे से नहीं मिलेगी शहर के...

आगरा

Galaxy Health Insurance will provide access to better expert facilities in digital ICUs

आगरालीक्स…आगरा में लोगों को हेल्थ बीमा के लिए किया जागरूक. डिजिटल आईसीयू...

error: Content is protected !!