मथुरालीक्स…चोरों के ठाठ, थार से आए चोर और घर के आगे खड़ी स्कॉर्पियो कर ले गए चोरी. पुलिस छानबीन में जुटी
आगरा मंडल के मथुरा जिले में घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार चोरी की घटना सामने आई है. बड़ी बात ये है कि चोर थार गाड़ी से आए और घर के आगे खड़ी स्कॉर्पियो का लॉक तोड़ा और चोरी कर ले गए. चोरी की ये वारदात सीसीटीवी में केद हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
थाना जैंत के छटीकरा में सुभाष ठाकुर रहते हैं. इन्होंने रविवार रात को अपनी स्कॉर्पियो घर के सामने खड़ी कर दी और सोने के लिए चले गए. सुबह उठकर घर के बाहर देखा तो इनकी कार गायब थी. आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की लेकिन गाड़ी का पता नहीं चला. इस पर उन्होंने गाड़ी चोरी होने की सूचना थाना जैत पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी खंगाले गए तो उसमें गाड़ी चोरी करने वाले चोर थार गाड़ी से आए थे. पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है.