Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ More than 6.88 lakh people took oath for cancer awareness in Agra. Historic campaign of Pushpa Seva Foundation
टॉप न्यूज़

More than 6.88 lakh people took oath for cancer awareness in Agra. Historic campaign of Pushpa Seva Foundation

657

आगरालीक्स…आगरा में 6.88 लाख से अधिक लोगों ने ली कैंसर जागरूकता की शपथ. पुष्पा सेवा फाउंडेशन का ऐतिहासिक अभियान. स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों तक पहुंचा जागरूकता संदेश

विश्व कैंसर दिवस पर पुष्पा सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कैंसर जागरूकता अभियान ने एक नया इतिहास रच दिया। “एक युद्ध कैंसर के विरुद्ध” नामक इस महाअभियान के तहत, एक ही दिन, एक ही समय पर 50,26,200 से अधिक लोगों ने कैंसर जागरूकता की शपथ लेकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। इस अभूतपूर्व आयोजन का पर्यवेक्षण लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड ने किया और इसके आँकड़े गिनीज , लिम्का और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए भेजे गए हैं, जिससे यह ऐतिहासिक उपलब्धि आधिकारिक रूप से दर्ज की जा सके।

पूरा प्रदेश बना इस ऐतिहासिक पल का साक्षी
इस विशाल अभियान के अंतर्गत आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, लखनऊ, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, झाँसी, इलाहाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों के हजारों स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर, सामाजिक संगठन और आम नागरिकों ने एक साथ शपथ ली।

आगरा मंडल के लाखों लोगों की भागीदारी
आगरा मंडल के जिलों में इस अभियान ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। अकेले आगरा से 6,88,400 विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों ने इसमें भाग लिया। अन्य जिलों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही—
शहर शपथ लेने वाले लोग की संख्या शहर शपथ लेने वाले लोग की संख्या
आगरा 6,88,400 इटावा 29,300
मथुरा 5,70,300 ग्रेटर नॉएडा 2,20,400
मैनपुरी 3,20,100 एटा 2,19,700
फ़िरोज़ाबाद 3,83,700 मेरठ 1,69,300
कासगंज 1,40,500 मुरादाबाद 52,800
हाथरस 1,30,600 ऑनलाइन 13,40,000
लखनऊ 4,30,200
इलाहाबाद 50,400
झांसी 70,200
अलीगढ़ 2,10,300

स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों तक पहुंचा जागरूकता संदेश
इस महाअभियान में प्रदेश भर के बेसिक स्कूलों, इंटर कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों, इंजीनियरिंग संस्थानों और विश्वविद्यालयों को जोड़ा गया। सरकारी दफ्तरों और अन्य सामाजिक संगठनों ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाई। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, आईएससी समेत सभी प्रमुख शिक्षा बोर्डों के स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने कैंसर जागरूकता की शपथ ली।

शहर के प्रमुख स्थानों पर हुआ शपथ ग्रहण
शहर के प्रमुख विद्यालयों और संस्थानों में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शपथ दिलाई—
*डीपीएस शास्त्रीपुरम – संयुक्त शिक्षा निदेशक आर.पी. शर्मा एवं निदेशक पुनीत अग्रवाल
*सिंपकिंस स्कूल – आईपीएस अभिषेक अग्रवाल (एसपी ट्रैफिक) एवं दीपा गर्ग
*सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज – विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल
*होली पब्लिक स्कूल – IIT कानपुर से ई. सुरेश चंद्रा, सीमा सड़क संगठन से ई. अनिल सिंह, गौरव मित्तल
*सेंट पीटर्स कॉलेज – डॉ. वीडी अग्रवाल, डॉ. शांतनु चौधरी
*सेंट फ्रांसिस स्कूल – अनुराग मित्तल, पिंकी सिंघल, पायल गर्ग
*गणेश राम नगर स्कूल – राकेश गर्ग (चेयरमैन, लघु उद्योग)
*श्रीराम सेंटेनियल स्कूल – एडवोकेट अनिल वर्मा
*महाराजा अग्रसेन सेवा समिति, लोहामंडी – मोहनलाल अग्रवाल
*श्री अग्रवाल संघ ट्रस्ट – गौरव मित्तल
सरकारी अधिकारियों और सामाजिक संगठनों का सहयोग

इस महाअभियान को सफल बनाने में कई सामाजिक संगठनों, सरकारी विभागों और प्रतिष्ठित संस्थानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुष्पांजलि कैंसर केयर यूनिट, निमित्त मात्र चैरिटेबल सोसाइटी, अतुल ग्रुप सहित अन्य सहयोगी संस्थाओं का इसमें उल्लेखनीय योगदान रहा।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने भेजी शुभकामनाएँ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान की सफलता पर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इस अभियान का समर्थन करते हुए अपने आवास पर कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी इस महत्वपूर्ण प्रयास के लिए अपनी शुभकामनाएँ भेजीं।

ऑनलाइन माध्यम से भी हुआ व्यापक प्रचार
इस अभियान को डिजिटल रूप से भी प्रभावी बनाया गया। 13,40,000 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से शपथ ली और उन्हें डिजिटल प्रमाण पत्र जारी किए गए। शपथ ग्रहण की तस्वीरें और वीडियो भेजने के लिए व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस जागरूकता अभियान से जोड़ा जा सका।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा कीर्तिमान
लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा इस अभियान का पर्यवेक्षण किया गया है, और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए आवश्यक आँकड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जल्द ही पुष्पा सेवा फाउंडेशन को आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जो इस ऐतिहासिक उपलब्धि को विश्व स्तर पर मान्यता देगा।

समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प
इस अभियान के माध्यम से लोगों ने न केवल एक शपथ ली, बल्कि यह भी संकल्प लिया कि वे समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इस बीमारी से बचाव के उपायों को अपनाने के लिए आगे आएंगे। यह अभियान कैंसर के खिलाफ एक जन आंदोलन की तरह कार्य कर रहा है, जो भविष्य में और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ेगा।
“एक युद्ध कैंसर के विरुद्ध” अभियान ने न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में कैंसर जागरूकता की एक नई मिसाल कायम की। पुष्पा सेवा फाउंडेशन की इस पहल ने 50 लाख से अधिक लोगों को एक साथ जोड़कर एक नया इतिहास रचा, जो कैंसर के खिलाफ लड़ाई में जनभागीदारी का सबसे बड़ा उदाहरण बन गया। इस ऐतिहासिक क्षण का प्रमाण पत्र मिलने के बाद यह अभियान और भी मजबूत होगा और कैंसर के खिलाफ जागरूकता को एक वैश्विक आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Download your Digital Pledge Certificate from:

www.PushpaSevafoundation.org

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!