आगरालीक्स…शॉकिंग, आगरा में चार्ज करते समय धमाके साथ फटी पेटीएम मशीन, दुकानदार और उसका बेटा झुलसा, आग ऐसी लगी कि फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा
आगरा में एक अचंभित करने वाली घटना सामने आई है.लोहामंडी में एक दुकान के अंदर पेटीएम की मशीन चार्जिंग के समय अचानक तेज आवाज के साथ फट गई. इसकी चपेट में आकर दुकानदार और उसका बेटा झुलस गया. इसके कारण आग भी लग गई. आग ऐसी थी कि फायर ब्रिगेड को भी बुलाना पड़ गया.
घटना लोहामंडी के जटपुरा की है. यहां एक घर के अंदर ही परचून की दुकान बनी हुई है. दुकानदार भूरा ने पेटीएम मशीन को चार्जिंग के लिए लगा रहा था लेकिन सोमवार सुबह करीब 10 बजे तेज आवाज के साथ पेटीएम मशीन धमाके के साथ फट गई और इसके कारण सामान में आग लग गई. आग बुझाने के चक्कर में दुकानदार भूरा और उसका बेटा अरहान भी झुलस गया. आग इतनी तेज लगी कि फायर ब्रिगेडको बुलाना पड़ गया. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. दमकल ने आग पर काबू पा लिया है.